फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: हार टालने के लिए पुजारा-कोहली का संघर्ष, तीसरे दिन भारत का स्कोर 215/2

Sat, 28 Aug 2021 12:44 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

  • ओपनर रोहित ने जड़ा कॅरिअर का 14वां और सीरीज का दूसरा अर्द्धशतक 
  • तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत अभी भी इंग्लैंड से 139 रन पीछे
  • पुजारा और विराट के बीच तीसरे विकेट के लिए 99* की साझेदारी
  • पुजारा 19वें शतक से केवल नौ रन दूर, पिछला शतक जनवरी 2019 में जड़ा था
विज्ञापन
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेंडिग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान विराट कोहली 45 और चेतेश्वर पुजारा 91 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी इंग्लैंड से 139 रन पीछे है।

विज्ञापन

पहली पारी में 354 रन से पिछड़ी भारतीय टीम को पारी की हार टालने के लिए अभी 139 रन पीछे थी। चेतेश्वर पुजारा 91 और कप्तान विराट कोहली 45 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाकर विशाल बढ़त हासिल की थी। भारत पहली पारी में 78 रन पर आउट हो गया था। 

भारत ने बेहद सतर्क और सुलझी शुरुआत करने के बाद लंच से पहले आखिरी गेंद पर केएल राहुल (54 गेंदों पर आठ रन) का विकेट गंवा दिया। ओवरटन की गेंद राहुल के बल्ले को चूमकर स्लिप में गई जहां जॉनी बेयरस्टॉ ने डाइव लगाकर उसे एक हाथ से कैच किया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब चेतेश्वर पुजारा ने भारत को शुरुआती झटके से उबारने का बीड़ा अच्छी तरह से उठाया।
विज्ञापन


चाय के विश्राम तक दूसरी पारी का स्कोर एक विकेट पर 112 रन पर पहुंचाया।  पुजारा ने अपनी हालिया बल्लेबाजी शैली के विपरीत कुछ करारे शॉट लगाकर आकर्षक शुरुआत की। उन्होंने जेम्स एंडरसन पर मिडविकेट क्षेत्र में चौका लगाकर खाता खोला और फिर क्रेग ओवरटन पर फ्लिक करके पुराने पुजारा की झलक दिखाई। उनके लेट कट और ड्राइव भी दर्शनीय थे। इस बीच रोहित ने सहज होकर बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। इन दोनों की बल्लेबाजी देखकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट परेशान भी दिखे। उन्होंने रोहित के खिलाफ डीआरएस लेकर अपना एक ‘रिव्यू’ भी गंवाया। रोहित ने सैम पर लगातार दो चौके लगाने के बाद एक रन लेकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। हालांकि वह रॉबिंसन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। रोहित और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। 
 
कपिल का 61 सिक्सर का रिकॉर्ड तोड़ा 
सुबह के सत्र में रोहित का एंडरसन पर कवर ड्राइव से लगाया गया उनका चौका भी दर्शनीय था। उन्होंने ओली रॉबिंसन पर थर्डमैन क्षेत्र में छक्का लगाकर अपने नैसर्गिक खेल की झलक भी दिखाई।  यह उनके टेस्ट कॅरिअर का 62वां छक्का रहा। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के 61 छक्के के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत के लिए टेस्ट में सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वीरेंद्र सहवाग 90, एमएस धोनी 78, सचिन तेंदुलकर 69 छक्के के साथ उनसे आगे हैं।

नौ रन ही जोड़ पाया इंग्लैंड 
इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 423 रन से आगे बढ़ायी और नौ रन जोड़कर बाकी बचे दोनों विकेट गंवाये। मोहम्मद शमी (95 रन देकर चार विकेट) ने ओवरटन (32) को पगबाधा आउट किया जबकि जसप्रीत बुमराह (59 रन देकर दो विकेट) ने अगले ओवर में रॉबिंसन (शून्य) की गिल्लियां बिखेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें