फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने की बॉल टैंपरिंग की कोशिश, सहवाग ने पकड़ा, उठाए सवाल

Mon, 16 Aug 2021 06:58 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सहवाग ने कस तंज- क्या ये बॉल टैंपरिंग की कोशिश है या कोविड से बचाव के उपाय
  • अब तक बॉल टैंपरिंग को लेकर पुष्टि नहीं हुई है
विज्ञापन
मैच के दौरान इंग्लैंड का खिलाड़ी बॉल को रगड़ने की कोशिश करता हुआ - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। चौथे दिन भारतीय पारी के दौरान बॉल टैंपरिंग करने का मामला सामने आया है। मैच की एक तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने जूते से बॉल को दबा रहे हैं और घिसने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसे लेकर कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग ने फोटो के साथ ट्वीट किया है। इसमें साफ देखा जा सकता है बॉल खिलाड़ी के जूते के नीचे है। अब ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब लोग खिलाड़ियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

ट्वीट करते हुए सहवाग ने कहा कि 'ये क्या हो रहा है। क्या ये बॉल टैंपरिंग की कोशिश है या कोविड से बचाव के उपाय।' हालांकि ट्वीट से लग रहा है सहवाग मजाकिया अंदाज में बोल रहे हैं लेकिन लोग इसे गंभीर मुद्दा बता रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि लंच के बाद का सत्र शुरू होने के बाद दो खिलाड़ी लाल बॉल को पैर से इधर-उधर मारते नजर आ रहे हैं। यह घटना 35वें ओवर की है। इसमें इंग्लैंड के एक खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी को गेंद पास की, जिसके बाद दूसरे खिलाड़ी ने बॉल को स्पाइक्स से घिसने की कोशिश की। 

ओली ऑबिन्सन इस दौरान ओवर फेंक रहे थे। तभी एक खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी के पास पैर मारकर बॉल दी और दूसरे खिलाड़ी ने स्पाइक्स से रगड़ना शुरू कर दिया। वीडियो फुटेज में खिलाड़ी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में भारतीय टीम की ओर से मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के पास आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है और न ही अब तक बॉल टैंपरिंग को लेकर पुष्टि हुई है। 

मैच की बात करें तो आज चौथा दिन है और भारत ने 150 रनों से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि उसके छह खिलाड़ी भी आउट हो चुके हैं। भारत की तरफ से रहाणे ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि पुजारा ने 45 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें