फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही रोहित ने लगाया खास 'शतक', धोनी-कोहली के क्लब में हुए शामिल

Sun, 29 Oct 2023 06:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रोहित कप्तानी का शतक लगाने वाले भारत के सातवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विराट कोहली, सौरव गांगुली, कपिल देव और राहुल द्रविड़ ऐसा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2023 का 29वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मैदान पर उतरते ही कप्तान रोहित शर्मा एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, यह रोहित का बतौर कप्तान 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच (तीनों प्रारूप यानी टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर) है। वह कप्तानी का शतक लगाने वाले भारत के सातवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विराट कोहली, सौरव गांगुली, कपिल देव और राहुल द्रविड़ ऐसा कर चुके हैं। ओवरऑल रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के 50वें खिलाड़ी बने। 
विज्ञापन

 

सभी भारतीय कप्तानों का रिकॉर्ड
धोनी 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि अजहरुद्दीन ने 221 मैचों में कप्तानी की थी। कोहली ने भारत के लिए 213 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की। गांगुली ने 195, कपिल ने 108 और द्रविड़ ने 104 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की थी। इनमें से सिर्फ धोनी और कोहली ने ही तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी की। अजहरुद्दीन, गांगुली, कपिल और द्रविड़ के समय सिर्फ दो फॉर्मेट (टेस्ट और वनडे) हुआ करते थे। 
 
भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
कप्तान मैच जीते हारे टाई ड्रॉ बेनतीजा
एमएस धोनी 332 178 120 6 15 13
मोहम्मद अजहरुद्दीन 221 104 90 2 19 6
विराट कोहली 213 135 60 3 11 4
सौरव गांगुली 195 97 78 0 15 5
कपिल देव 108 43 40 1 22 2
राहुल द्रविड़ 104 50 39 0 11 4
रोहित शर्मा 100* 73 23 0 2 1
सचिन तेंदुलकर 98 27 52 1 12 6
(*) यानी यह मैच जारी है

बतौर कप्तान रोहित का रिकॉर्ड
बतौर कप्तान रोहित का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब तक उनकी कप्तानी में भारत ने 99 अंतरराष्ट्रीय मैचों (इंग्लैंड से पहले) में से 73 में जीत हासिल की है, जबकि 23 में हार मिली है। दो मैच ड्रॉ रहे और एक मैच बेनतीजा रहा। जीत के मामले में रोहित का रिकॉर्ड कपिल, द्रविड़ से बेहतर रहा है।

रोहित ने भारत के लिए अब तक 51 टी20 मैचों, 39 वनडे और नौ टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने नौ टेस्ट में से पांच टेस्ट जीते हैं, जबकि दो में हार मिली है। दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। रोहित की कप्तानी में 39 वनडे (इंग्लैंड को मिलाकर 40वां) में से भारत ने 29 मैच जीते हैं, जबकि नौ में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। रोहित की कप्तानी में 51 टी20 में से भारत ने 39 मुकाबले जीते हैं, जबकि 12 में हार मिली है। 
 
भारत के लिए टी20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच
कप्तान मैच जीते हारे टाई बेनतीजा
एमएस धोनी 72 41 28 1 2
रोहित शर्मा 51 39 12 0 0
विराट कोहली 50 30 16 2 2

भारत के लिए वनडे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच
कप्तान मैच जीते हारे टाई बेनतीजा
एमएस धोनी 200 110 74 5 11
मोहम्मद अजहरुद्दीन 174 90 76 2 6
सौरव गांगुली 146 76 65 0 5
विराट कोहली 95 65 27 1 2
राहुल द्रविड़ 79 42 33 0 4
कपिल देव 74 39 33 0 2
सचिन तेंदुलकर 73 23 43 1 6
रोहित शर्मा* 40* 29 9 0 1
(*) यानी यह मैच जारी है
 
भारत के लिए टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच
कप्तान मैच जीते हारे टाई ड्रॉ
विराट कोहली 68 40 17 0 11
एमएस धोनी 60 27 18 0 15
सौरव गांगुली 49 21 13 0 15
मोहम्मद अजहरुद्दीन 47 14 14 0 19
सुनील गावस्कर 47 9 8 0 30
एमएके पटौदी 40 9 19 0 12
कपिल देव 34 4 7 1 22
राहुल द्रविड़ 25 8 6 0 11
सचिन तेंदुलकर 25 4 9 0 12
बिशन सिंह बेदी 22 6 11 0 5
अजीत वाडेकर 16 4 4 0 8
लाला अमरनाथ 15 2 6 0 7
विजय हजारे 14 1 5 0 8
अनिल कुंबले 14 3 5 0 6
एनजे कॉन्ट्रैक्टर 12 2 2 0 8
दिलीप वेंगसरकर 10 2 5 0 3
रोहित शर्मा* 9 5 2 0 2
विज्ञापन

बतौर कप्तान रोहित का बैटिंग रिकॉर्ड
बतौर कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी भी शानदार रही है। उन्होंने अब तक 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 43.06 की औसत से 4005 रन बनाए हैं। इसमें आठ शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह भारतीय कप्तानों की लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 213 मैचों में 59.92 की औसत से 12,883 रन बनाए थे। इसमें 41 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं।
 
बतौर भारतीय कप्तान खिलाड़ियों का बैटिंग रिकॉर्ड
कप्तान पारी रन औसत 100 50
विराट कोहली 250 12883 59.92 41 58
एमएस धोनी 330 11207 46.89 11 71
मोहम्मद अजहरुद्दीन 230 8095 40.88 13 46
सौरव गांगुली 217 7643 38.40 16 43
सचिन तेंदुलकर 113 4508 42.93 13 19
राहुल द्रविड़ 120 4394 43.07 6 35
सुनील गावस्कर 105 4151 43.69 11 19
रोहित शर्मा* 104* 4005 43.06 8 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें