फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में अश्विन-जडेजा ने बनाया रिकॉर्ड, कुंबले-भज्जी की जोड़ी को पीछे छोड़ा

Thu, 25 Jan 2024 04:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

अश्विन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 150 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले गेंदबाज भी बन गए। अश्विन से आगे बस ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और नाथन लियोन हैं।
विज्ञापन
अश्विन और जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए और इंग्लैंड की पारी को 246 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही यह जोड़ी टेस्ट में भारत की सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गई है। इस मामले में दोनों ने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

अश्विन और जडेजा ने मिलकर टेस्ट में 506* शिकार किए हैं। वहीं, कुंबले और भज्जी ने मिलकर 501 शिकार किए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर जहीर-हरभजन की जोड़ी है, जिन्होंने मिलकर 474 शिकार किए थे। पांचवें नंबर पर 431 विकेट के साथ अश्विन-उमेश की जोड़ी और छठे नंबर पर 412 विकेट के साथ कुंबले-श्रीनाथ की जोड़ी है। 
 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजी जोड़ियां

  • 506* - अश्विन/जडेजा
  • 501 - कुंबले/हरभजन
  • 474 – जहीर/हरभजन
  • 431 – अश्विन/उमेश
  • 412 – कुंबले/श्रीनाथ

अश्विन के 150 विकेट भी पूरे
इतना ही नहीं अश्विन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, जो कि 2019 से चलता आ रहा है, उसमें 150 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले गेंदबाज भी बन गए। अश्विन से आगे बस ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और नाथन लियोन हैं। इन दोनों ने 169-169 विकेट लिए हैं। उन्होंने WTC में 31 टेस्ट में 151 विकेट लिए हैं। इस दौरान अश्विन की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 71 रन देकर सात विकेट रही है। वह टेस्ट में ओवरऑल 500 विकेट से बस आठ विकेट दूर हैं। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी पारी में
पांच विकेट
पैट कमिंस 40* 169 6/91 8
नाथन लियोन 41* 169 8/64 9
रविचंद्रन अश्विन 31* 151 7/71 8
मिचेल स्टार्क 36* 140 6/66 3
स्टुअर्ट ब्रॉड 33 134 6/31 3
कगिसो रबाडा 25 115 6/50 5
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रन बनाए। जैक क्राउली (20) और बेन डकेट (35) की ओपनिंग जोड़ी को अश्विन ने पवेलियन भेजा। वहीं, जडेजा ने ओली पोप (1), जो रूट (29) और हार्टले को आउट किया। जॉनी बेयरस्टो(37) और बेन फोक्स (4) को अक्षर पटेल ने आउट किया, जबकि रेहान अहमद (13) जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। अश्विन-जडेजा के अलावा बुमराह-अक्षर को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें