विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अभी तक 25 अर्धशतक लगाए हैं, जो इस फॉर्मेट में सबसे अधिक है। हालांकि उन्हें अभी भी अपने पहले शतक की तलाश है और सभी को उम्मीद होगी कि वह अपने शतकों के सूखे को खत्म करें। बता दें कि विराट कोहली ने वन-डे में 59.31 की औसत से 12040 रन बनाए हैं, वहीं टेस्ट में 52.37 की औसत से 7490 रन और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50.48 की औसत से 2928 रन बनाए हैं।