फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG T20 Live Streaming: देर रात शुरू होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20; जानें कब और कहां देखें मैच

Wed, 01 Jul 2026 12:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली स्ट्रीट

सार

India vs England 1st T20 Live Streaming, Telecast: भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम वापसी के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैभव सूर्यवंशी का बहुप्रतीक्षित डेब्यू और मुश्किल विकेटों पर बल्लेबाजी की कमजोरियां इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच मैच की टी20 सीरीज में भारत के लिए चर्चा का मुख्य विषय रहेंगे। भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल करने की मांग तेज हो गई थी। हालांकि, टीम प्रबंधन की ओर से जो संकेत मिल रहे हैं उससे इस बात की संभावना कम है कि इस 15 साल के बल्लेबाज को पहले टी20 में मौका मिले। 
विज्ञापन

वैभव के लिए सैमसन होंगे ड्रॉप?
अगर सैमसन को देखें तो उन्होंने इस साल टी20 विश्व कप के अंतिम चरण के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दो शतक भी लगाए थे। हालांकि चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की अगुआई वाला टीम प्रबंधन कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटता और जिन्हें शक है वे सूर्यकुमार यादव का उदाहरण देख सकते हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दिया जिससे सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि सिर्फ सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने से भारत की बल्लेबाजी की समस्याओं का तुरंत समाधान नहीं हो जाएगा क्योंकि इन समस्याओं के कई पहलू हैं।

इंग्लैंड में आयरलैंड जैसी ही होगी परिस्थिति
भारतीय बल्लेबाजों को अपनी सोच और खेलने के तरीके में बदलाव करना होगा क्योंकि इंग्लैंड में भी लगभग आयरलैंड जैसे ही हालात होंगे और वहां अधिक बेहतर और अनुभवी खिलाड़ियों से सामना होगा। इंग्लैंड के पास जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, साकिब महमूद और सोनी बेकर जैसे बहुत तेज गति वाले गेंदबाज हैं और आदिल रशीद तथा रेहान अहमद जैसे चतुर स्पिन गेंदबाज भी हैं। रिवरसाइड ग्राउंड पर औसत टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर 138 और उच्चतम स्कोर 195 है जो यहां खेले गए पिछले आठ मैच में गेंदबाजों के दबदबे की ओर इशारा करता है। इसलिए अगर बल्लेबाज विरोधी टीम की गेंदबाजी और यहां की पिचों के हिसाब से ढलने में अधिक समय लेते हैं तो इंग्लैंड बहुत तेजी से पांच मैच की सीरीज जीत सकता है। भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर निश्चित रूप से लगातार दूसरी सीरीज हारना नहीं चाहेंगे।
विज्ञापन

हम यहां आपको भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 01 जुलाई यानी बुधवार को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी रात 9:30 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच कहां देख पाएंगे?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले सोनी के स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें