फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले शिखर धवन ने भरी हुंकार, कहा- हम पलटवार करने में सक्षम

Tue, 06 Dec 2022 08:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

टीम इंडिया अगर दूसरे वनडे में भी हार जाती है तो सीरीज गंवा देगी। मुकाबले से पहले भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने हुंकार भरी है और कहा कि टीम इंडिया पलटवार के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (सात दिसंबर) को ढाका में खेला जाएगा। टीम इंडिया इसी मैदान पर रविवार को पहला वनडे हार गई थी। वह सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। टीम इंडिया अगर दूसरे वनडे में भी हार जाती है तो सीरीज गंवा देगी। मुकाबले से पहले भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने हुंकार भरी है और कहा कि टीम इंडिया पलटवार के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


धवन ने कहा कि यह पहला असवर नहीं है जब टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच गंवाया हो। उनका मानना है कि इस तरह के दबाव वाले मैच में भारतीय टीम और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करती है। उन्होंने कहा, ''यह पहला अवसर नहीं है जबकि हमने पहला मैच गंवाया। यह सामान्य बात है। हम जानते हैं कि इन परिस्थितियों में वापसी कैसे करनी है। हम वापसी करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है।’’

बांग्लादेश ने अच्छा प्रदर्शन किया: धवन
धवन ने पहले मैच में बांग्लादेशी टीम की तारीफ भी की। इस ओपनर बल्लेबाज ने कहा, ''ऐसा अक्सर नहीं होता है, लेकिन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। बांग्लादेश ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने गलतियों की समीक्षा की है। उसमें सुधार करेंगे। हमारी टीम निश्चित तौर पर अधिक प्रभाव छोड़ेगी। टीम के सभी खिलाड़ी अगला मैच खेलने को लेकर उत्सुक हैं।''

धवन ने की सुंदर की तारीफ
धवन ने स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की तारीफ की है। उन्होंने कहा, ''वापसी के बाद से सुंदर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड में भी उन्होंने शानदार पारी खेली थी। वह अच्छी गेंदबाजी भी कर रहे हैं। सुंदर एक प्रभावी स्पिनर के साथ-साथ निचले क्रम में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी भी हैं। वह जितना उतना निखार आएगा।''
विज्ञापन

स्वीप और रिवर्स हिट पर कर रहे काम
धवन पिछले कुछ मैचों से स्वीप और रिवर्स हिट पर काम कर रहे हैं। वह नौ मैचों में एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं। उन्होंने मैच से एक दिन पहले अभ्यास सत्र के दौरान कोच राहुल द्रविड़ से काफी देर तक बात की। उन्होंने कहा है कि भारतीय परिस्थितियों में स्वीप शॉट और रिवर्स हिट से मदद मिलेगी और वह इस पर काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें