फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Video: केएल राहुल के थ्रो ने पलट दिया मैच, बहाने बनाते रह गए बांग्लादेश के लिटन दास, देखें वीडियो

Wed, 02 Nov 2022 07:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

बारिश के बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। लिटन दास भारत के लिए खतरा बनते जा रहे थे। राहुल ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन को पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। उसने बुधवार (दो नवंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में बारिश से प्रभावित मुकाबले को पांच रन से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया इस जीत के साथ ग्रुप-2 में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत के पक्ष में इस मैच को मोड़ने का श्रेय बारिश के साथ-साथ केएल राहुल को जाता है। राहुल के थ्रो ने मैच को पलट दिया।
विज्ञापन

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने सात ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए थे। तभी बारिश आ गई। उस समय भारत मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 17 रन से पीछे था। अगर मैच नहीं होता तो बांग्लादेश की टीम जीत जाती। ऐसे में भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाती।

केएल राहुल ने लिटन दास किया रनआउट - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश ने मैच के समीकरण को बदला
हालांकि, बारिश ने टीम इंडिया पर मेहरबानी की और मैच दोबारा से शुरू हुआ। जब मुकाबला फिर से शुरू हुआ तो सारे समीकरण बदल गए। बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। इस तरह उसे नौ ओवर में 85 रनों की आवश्यकता थी। लिटन दास भारत के लिए खतरा बनते जा रहे थे। राहुल ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन को पवेलियन भेज दिया।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN Analysis: विराट के बाद गेंदबाजों का कमाल, पढ़ें कैसे बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीन लाई टीम इंडिया

राहुल ने मिड-विकेट से किया सीधा थ्रो

अश्विन की दूसरी गेंद पर नजमुल हुसैन शान्तो ने मिड-विकेट की ओर शॉट खेला। शान्तो और लिटन दो रन लेना चाहते थे। इतने में राहुल गेंद के पास पहुंच गए और उन्हें नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। गेंद सीधे स्टंप से जा लगी। लिटन दास क्रीज से बाहर रह गए। वह रनआउट हो गए। यहां से मैच पूरी तरह पलट गया। भारतीय टीम ने नई जान आ गई। उन्होंने बांग्लादेश पर दबाव बनाना शुरू कर किया और यह टीम इंडिया के काम आया।
 

लिटन ने बनाए बहाने
बारिश के बाद जब लिटन बल्लेबाजी के लिए आए तो सातवें ओवर की पहली गेंद पर रन लेने के दौरान पिच पर फिसल गए। वह यह बताना चाह रहे थे कि पिच अभी भी सूखी नहीं है। इसी चक्कर में वह रनआउट भी हुए। वह दूसरे रन के दौरान फिसलने का नाटक करना चाह रहे थे। इसी कारण वह दूर रह गए। लिटन के इन बहानों पर अंपायर ने कोई एक्शन नहीं लिया।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल बल्लेबाज बने, महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
किस टीम के लिए किसने किया अच्छा प्रदर्शन
भारत के लिए मैच में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। कोहली के अलावा भारत के लिए केएल राहुल ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन छह गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल सात-सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने पांच और रोहित शर्मा ने दो रन बनाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने तीन और शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिए।

बांग्लादेश की पारी की बात करें तो लिटन दास ने सबसे ज्यादा 27 गेंद पर 60 रन बनाए। नूरूल हसन 14 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। नजमुल हुसैन शान्तो ने 21, शाकिब अल हसन ने 13 और तस्कीन अहमद ने नाबाद 12 रन बनाए। मोसादेक हुसैन ने छह और आफिफ हुसैन ने तीन रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें