फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: छह विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं जडेजा, यह कारनामा करने वाले होंगे सातवें भारतीय खिलाड़ी

Tue, 17 Sep 2024 03:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आगामी मैच के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं। इस मुकाबले में 35 वर्षीय ऑराउंडर रवींद्र जडेजा की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। पुरुषों की टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज जडेजा बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का अहम हिस्सा होंगे। इस दौरान दिग्गज की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी। 
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर (गुरुवार) से होगी। पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आगामी मैच के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं। इस मुकाबले में 35 वर्षीय ऑराउंडर रवींद्र जडेजा की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर है। अगर वह टेस्ट मुकाबले में छह विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

दिसंबर, 2012 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जडेजा ने 72 टेस्ट मुकाबलों में 294 विकेट चटकाए हैं। वह 300 विकेट पूरे करने से सिर्फ छह विकेट दूर हैं। आगामी सीरीज में अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, अश्विन और इशांत शर्मा के बाद सातवें गेंदबाज बन जाएंगे।

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
खिलाड़ी मैच विकेट
अनिल कुंबले 132 619
रविचंद्रन अश्विन 100 516
कपिल देव 131 434
हरभजन सिंह 103 417
इशांत शर्मा 105 311
जहीर खान 92 311
रवींद्र जडेजा 72 294

रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने के साथ ही जडेजा कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन के बाद टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन और 300 विकेट पूरा करने वाले तीसरे भारतीय ऑलराउंडर बन जाएंगे। भारत को 1983 में वनडे विश्व कप का खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम 131 टेस्ट मुकाबलों में 434 विकेट और 5248 रन दर्ज हैं। वहीं, अश्विन ने अब तक 516 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उनके नाम 100 टेस्ट मुकाबलों में 3309 रन दर्ज हैं। अब जडेजा उनकी बराबरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट हासिल करते ही जडेजा 300 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे बाएं हाथ के स्पिनर बन जाएंगे। फिलहाल वह इस मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 294 विकेट हासिल किए हैं। पांचवें स्थान पर भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन बेदी हैं, जिन्होंने 118 पारियों  में 266 विकेट चटकाए थे। शीर्ष पर श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ का नाम है। बाएं हाथ के स्पिनर ने 170 पारियों में 433 विकेट चटकाए। दूसरे पायदान पर 362 विकेट के साथ न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी हैं जबकि तीसरे स्थान पर 297 विकेट के साथ डेरेक अंडरवुड हैं।

सर्वाधिक टेस्ट विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज
खिलाड़ी पारियां विकेट
रंगना हेराथ (श्रीलंका) 170 433
डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) 187 362
डेरेक अंडरवुड (इंग्लैंड) 151 297
रवींद्र जडेजा (भारत) 136 294
बिशन सिंह बेदी (भारत) 118 266
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें