विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : Twitter
सचिन-द्रविड़ के क्लब में शामिल हो सकते हैं कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम 113 टेस्ट मुकाबलों में 8848 रन दर्ज हैं। आगामी सीरीज में उनके पास 9000 रन पूरे करने का सुनहरा मौका है। अब तक सिर्फ तीन भारतीय बल्लेबाजों ने यह कारनामा किया है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भले ही टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में दिग्गज से पहले नौ हजार रनों का आंकड़ा छू लिया था। वहीं, सचिन इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली टेस्ट में नौ हजार रन पूरे करने से सिर्फ 152 रन दूर हैं। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन शीर्ष पर हैं। उन्होंने 200 मैचों की 329 पारियों में 15921 रन बनाए। द्रविड़ ने 284 पारियों में 13265 रन बनाए जबकि गावस्कर के नाम 214 पारियों में 10122 रन दर्ज हैं।
टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
| सचिन तेंदुलकर |
200 |
15921 |
| राहुल द्रविड़ |
163 |
13265 |
| सुनील गावस्कर |
125 |
10122 |
| विराट कोहली |
113 |
8848 |
तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने से 58 रन दूर कोहली
आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के पास एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का मौका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 591 पारियों 26942 रन दर्ज हैं। किंग कोहली को 27 हजार रन पूरे करने के लिए 58 रन की जरूरत है। अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 27 हजार रन बनाने का कारनामा सचिन तेंदुलकर ने किया है। उन्होंने 623 पारियों में 27 हजार रन पूरे किए थे। वहीं, कोहली उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं और सबसे कम पारियों में यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।