फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: युवा सनसनी मयंक यादव ने किया बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू, नीतीश रेड्डी को भी मिला मौका

Sun, 06 Oct 2024 07:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मयंक ने आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार और बाउंसर से कहर बरपाया था। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने चार मैचों में सात विकेट झटके थे।
विज्ञापन
मयंक-नीतीश - फोटो : @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है। इनमें तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इस साल आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। मयंक और नीतीश से पहले 23 वर्ष से कम उम्र में दो खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। इससे पहले जनवरी 2016 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला था।
विज्ञापन

आईपीएल की सनसनी बने मयंक
मयंक ने आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार और बाउंसर से कहर बरपाया था। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने चार मैचों में सात विकेट झटके थे। मयंक ने डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया था। वह हर गेंद 150+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंक सकते हैं। हालांकि, आईपीएल के बाद वह चोटिल हो गए थे और अब उनकी वापसी होने जा रही है। मयंक अपनी रफ्तार का कहर बांग्लादेश के खिलाफ बरपाने को तैयार हैं। राष्ट्रीय टीम में चयन के साथ ही उन्होंने पिता प्रभु यादव के सपने को भी पूरा किया। 

डेब्यू मैच में बनाया रिकॉर्ड
मयंक ने आईपीएल 2024 सीजन की सबसे तेज गेंद यानी की 156.7 की स्पीड से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था। डेब्यू मैच में भी मयंक ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह टी20 क्रिकेट में पहला ओवर मेडन डालने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। इस मैच में उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट महमूदुल्लाह के रूप में झटका। 
विज्ञापन

नीतीश भी कर चुके प्रभावित
आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद नीतीश पहले भी कई बार भारतीय टीम के लिए चयन हुआ, लेकिन चोटिल होने की वजह से वह सीरीज शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए। अब उन्हें मौका मिला है और वह इसे भुनाना चाहेंगे। नीतीश एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और उन्हें हार्दिक पांड्या के बैकअप के तौर देखा जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने वाले आंध्र प्रदेश के इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2024 में कई मैच जिताऊ प्रदर्शन किए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नंबर तीन या चार पर बल्लेबाजी की और कई ताबड़तोड़ पारियां भी खेलीं। नीतीश ने 15 आईपीएल मैचों में 142.92 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। उनका उच्चतम स्कोर 76 रन का रहा। इसके अलावा नीतीश ने तीन विकेट भी लिए और उनका इकोनॉमी रेट 11.39 का रहा। 17 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें