फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: पहले टेस्ट मैच में भारत को लगा झटका, चोट की वजह से मैदान से बाहर गए सिराज, जानें मामला

Fri, 20 Sep 2024 02:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के रूप में भारत को तगड़ा झटका लगा था। वह बांग्लादेश की पारी के 23वें में ओवर में बाउंड्री रोकते हुए वह चोटिल हो गए। उनके पैर में मोच आई है, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चोट की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसने भारत की चिंता बढ़ा दी थी। हालांकि, कुछ देर बाद वह वापस लौट आए। बता दें कि, चेन्नई में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश ने भारत को 400 का आंकड़ा नहीं छूने दिया। वहीं, भारत ने भी शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए मेजबानों की आधी टीम पवेलियन भेज दी। 
विज्ञापन

सिराज हुए चोटिल
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के रूप में भारत को तगड़ा झटका लगा था। वह बांग्लादेश की पारी के 23वें में ओवर में बाउंड्री रोकते हुए वह चोटिल हो गए। उनके पैर में मोच आई है, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह मैदान पर सरफराज खान आए। सिराज के जाने से भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया। प्लेइंग 11 में बुमराह और आकाश दीप ही तेज गेंदबाज के रूप में मौजूद थे, लेकिन अब सिराज की वापसी हो गई है। वह मैदान पर लौट आए हैं। यह टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है। उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

मैच का हाल
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला चेन्नई में खेला जा रहा है। शुक्रवार को भारतीय टीम ने छह विकेट पर 339 रन से आगे खेलना शुरू किया था। हालांकि, 37 रनों के भीतर भारत ने अपने चार और विकेट गंवा दिए। इस तरह भारत ने पहली पारी में 10 विकेट पर 376 रन बनाए। इस दौरान हसन ने पांच और तस्कीन ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, नाहिद और मिराज को एक-एक विकेट मिला। जवाब में बांग्लादेश की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। 32 ओवर में उनके सात विकेट पर सिर्फ 96 रन हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें