फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: भारतीय टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं कोच, कोहली के फेल होने पर दी यह प्रतिक्रिया

Sat, 22 Jun 2024 08:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

राठौड़ से कोहली के योगदान के बाद भी टीम की लगातार चौथी जीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मै खुश नही हूं। मुझे अच्छा लगेगा अगर वह अधिक रन बनाएं।
विज्ञापन
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में विराट कोहली को चुनौती मिल रही है, लेकिन उनके कमजोर प्रदर्शन से कम अनुभवी खिलाड़ियों को खुद को साबित करने और टीम के हित में योगदान देने का मौका मिल रहा है। भारत ने गुरुवार को यहां केंसिंग्टन ओवल में अफगानिस्तान को हराकर अपने सुपर आठ अभियान की बेहतरीन शुरुआत की। ग्रुप चरण में बल्ले से खराब प्रदर्शन करने वाले कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 24 गेंद में 24 रन बनाए।
विज्ञापन

राठौड़ से कोहली के योगदान के बाद भी टीम की लगातार चौथी जीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मै खुश नही हूं। मुझे अच्छा लगेगा अगर वह अधिक रन बनाएं। हां, यह अच्छा है जब आपको कभी-कभी चुनौती दी जाती है। आप जानते हैं, जिन लोगों को कभी-कभी भारत में बहुत अधिक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पाता, उन्होंने ही आज रन बनाए हैं। हमारे मध्यक्रम ने अच्छा योगदान दिया है। यह देखना अच्छा रहा।'

भारत शनिवार को एंटीगा में बांग्लादेश से खेलेगा। टीम में चार स्पिनर हैं और कैरेबियाई परिस्थितियों को देखते हुए यह टीम को मजबूत बनाता है। राठौड़ ने कहा, 'मेरा मानना है कि एक टीम के रूप में हमारे पास हमेशा गहराई है। हमारे लिए यह परिस्थितियां अधिक उपयुक्त हैं क्योंकि हम कभी-कभी दो या तीन स्पिनरों को खेलने का जोखिम उठा सकते हैं। जिससे मुझे विश्वास है कि यह हमारी सर्वश्रेष्ठ टीम हो सकती है। यही हमारी ताकत है।'
विज्ञापन

भारतीय कोच ने कहा,  'अक्षर (पटेल) जैसे किसी खिलाड़ी का आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करना आपको काफी आत्मविश्वास देता है क्योंकि वह बल्लेबाजी कर सकता है। वह इस समय वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। इसलिए, यह आपको बहुत सारे विकल्प देता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें