फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के मैदान में किया बदलाव, 'धमकी' के बाद ढाका से छीनी मेजबानी

Wed, 23 Nov 2022 06:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

टीम इंडिया 2015 के बाद पहली बार बांग्लादेश का दौरा करने वाली है। इसकी शुरुआत चार दिसंबर को होने वाले वनडे मैच से होगी। शुरुआती दो वनडे ढाका में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया है। उसने तीसरे वनडे मैच की मेजबानी ढाका से छीन ली है। यह मैच अब चटगांव में खेला जाएगा। दरअसल, 10 दिसंबर को ही बांग्लादेश में विपक्षी पार्टी विरोध प्रदर्शन करने वाली है। उसकी इस घोषणा के बाद इस बात की आशंका है कि ढाका में उस दिन गड़बड़ी की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


टीम इंडिया 2015 के बाद पहली बार बांग्लादेश का दौरा करने वाली है। इसकी शुरुआत चार दिसंबर को होने वाले वनडे मैच से होगी। शुरुआती दो वनडे ढाका में खेले जाएंगे। दूसरा मुकाबला सात दिसंबर को होगा। 10 दिसंबर को होने वाला तीसरा वनडे मैच भी पहले ढाका में होने वाला था, लेकिन अब यह चटगांव में खेला जाएगा।

14 दिसंबर को शुरू होगी टेस्ट सीरीज
चटगांव में 14 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच भी खेला जाएगा। उसके बाद दोनों टीमें वापस ढाका आ जाएंगी। वहां 22 से 26 दिसंबर तक दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच आयोजित होगा। ढाका से मैच को चटगांव कराने से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BPN) की रैली का असर मुकाबले पर नहीं होगा।
विज्ञापन


बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को हटाने के लिए पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रही है। उसने पिछले महीने कई प्रदर्शनों का आयोजन किया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के संचालन प्रमुख जलाल यूनुस ने कहा, "चटगांव मूल रूप से एक टेस्ट की मेजबानी करने वाला था, लेकिन हमें लगता है कि इस मैदान पर एक वनडे भी होना चाहिए।

भारत-बांग्लादेश रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने नौ टेस्ट अपने नाम किए हैं। वहीं, दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वनडे में दोनों टीमों का 36 बार आमना-सामना हुआ है। भारत ने 30 मैच जीते हैं। बांग्लादेश को पांच में सफलता मिली है। एक मैच में नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें