फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: पंत की दमदार वापसी, बांग्लादेश के खिलाफ करियर का छठा शतक जड़कर की धोनी की बराबरी, जानें

Sat, 21 Sep 2024 12:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Rishabh Pant Century : दिसंबर, 2022 में वह एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद उन्होंने काफी मेहनत की और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जरिए लाल गेंद प्रारूप में वापसी की।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी करने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन दमदार शतक लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 124 गेंदों में करियर का छठा टेस्ट शतक पूरा किया। बता दें कि, दिसंबर 2022 में वह एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद उन्होंने काफी संघर्ष किया और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जरिए लाल गेंद प्रारूप में वापसी की।
विज्ञापन

पंत ने की धोनी की बराबरी
26 वर्षीय बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट करियर का छठा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सातवां शतक जड़ा है। इसी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। वह दिग्गज के साथ संयुक्त रूप से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। वह भारतीय विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने के मामले में धोनी के बराबर पहुंच गए हैं। पंत ने 58 पारियों में छह शतक लगाए हैं जबकि धोनी ने 144 पारियों ने छह शतक लगाए। वहीं, ऋद्धिमान साहा इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने तीन शतक लगाए हैं। पंत 128 गेंदों में 109 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और चार छक्के लगाए।

सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

खिलाड़ी टेस्ट शतक पारियां
ऋषभ पंत 6 58
महेंद्र सिंह धोनी 6 144
ऋद्धिमान साहा 3 54
विज्ञापन

आईपीएल के जरिए की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी
इस दर्दनाक हादसे में घायल होने के बाद पंत ने इस साल आईपीएल के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी। घरेलू टूर्नामेंट में वह मजबूत आत्मविश्वास के साथ लौटे और 13 मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 446 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप में खेलते देखा गया, जहां उन्होंने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब वह टेस्ट क्रिकेट में भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें