फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: पहले टी20 मैच में अभिषेक और संजू करेंगे ओपनिंग? दो खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, जानें संभावित इलेवन

Sun, 06 Oct 2024 12:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

India vs Bangladesh T20 Playing 11 Prediction: तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरेंगे तो चौथे स्थान पर रियान पराग खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी साल डेब्यू करने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक चार पारियों में 57 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव-नजमुल हुसैन शांतो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाने के बाद अब टीम इंडिया की नजर टी20 सीरीज पर है। भारतीय टीम आगामी तीन मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों के बीच रविवार को पहला मुकाबला ग्वालियर के श्रीमंत माधवराओ सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम जीत के साथ 1-0 की बढ़त हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
विज्ञापन

संजू सैमसन - फोटो : Instagram
संजू सैमसन कर सकते हैं ओपनिंग?
तीन मैचों की टी20 सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जबकि युवाओं को मौका मिला है। सू्र्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम बांग्लादेश को पहले मैच में कड़ी टक्कर देने की तैयारियों में जुटी है। बात करें भारत की प्लेइंग 11 की तो अभिषेक शर्मा का बतौर ओपनर उतरना तय है। इस दौरान उनका साथ संजू सैमसन दे सकते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक टी20 की पांच पारियों में बतौर ओपनर खेला है। इनमें उन्होंने 161.54 के स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए हैं। आखिरी बार उन्हें श्रीलंका के खिलाफ इसी साल टी20 सीरीज में ओपनिंग करते देखा गया था। इसमें वह शून्य पर आउट हो गए थे। 

सूर्यकुमार और हार्दिक - फोटो : BCCI
चोट के बाद वापसी के लिए हार्दिक तैयार
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरेंगे तो चौथे स्थान पर रियान पराग खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी साल डेब्यू करने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक चार पारियों में 57 रन बनाए हैं। वह श्रीलंका दौरे पर भी भारत की टीम का हिस्सा थे। पांचवें नंबर पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उतरेंगे जो दो महीने से ज्यादा समय के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रिकेट में वापसी करेंगे। छठे स्थान पर रिंकू सिंह को मौका मिलेगा। श्रीलंका दौरे पर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे।

मयंक यादव-हर्षित राणा - फोटो : BCCI/IPL
इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
यह सीरीज दो खिलाड़ियों के लिए खास साबित हो सकती है। बीसीसीआई ने मयंक यादव और हर्षित राणा को आगामी सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बनाया है। आईपीएल 2024 में इन दोनों ने अपनी घातक गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी में माहिर हैं। चार मैचों में उन्होंने सात विकेट हासिल किए थे। हालांकि, पीठ में चोट की समस्या के कारण उन्हें लीग को बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

अर्शदीप सिंह - फोटो : ANI
अर्शदीप करेंगे तेज गेंदबाजी यूनिट का नेतृत्व
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा इस बार टी20 टीम में जगह हासिल करने में कामयाब हुए हैं। पिछली बार उन्हें श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, वह प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाए थे। इस बार उम्मीद है कि कप्तान उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका दे सकते हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई अर्शदीप सिंह करेंगे। वहीं, स्पिनर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें