फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शकों की उपस्थितों को लेकर आश्वस्त सरकार

Tue, 27 Oct 2020 06:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला दिसंबर में शुरू होगी जबकि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच हमेशा की तरह 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा। कोविड-19 के व्यापक खतरे के बावजूद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में दर्शकों को आने की अनुमति मिल सकती है क्योंकि विक्टोरिया सरकार ने कहा है कि वह इस बहु प्रतीक्षित मुकाबले में प्रशंसकों की उपस्थिति को लेकर 'बेहद आश्वस्त' है।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण चार महीने से अधिक समय तक लॉकडाउन रहने के बाद मेलबर्न शीघ्र खुल जाएगा कि क्योंकि इस विक्टोरिया प्रांत में पिछले कुछ समय में कोविड-19 के मामलों में कमी आई है। ऑस्ट्रेलियाई प्रांत विक्टोरिया की प्रांतीय सरकार के प्रमुख डेनियल एंड्रयूज ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दर्शक इस मैच में उपस्थित रहेंगे और प्रशासन इसको लेकर काम कर रहा है।

एंड्रयूज ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, 'बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच निश्चित तौर पर बहुत अलग है। मुझे पूरा विश्वास है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए एमसीजी में दर्शक मौजूद रहेंगे। मैं यह नहीं जानता कि कितने दर्शकों को अनुमति मिलेगी लेकिन वहां दर्शक जरूर होंगे। हमें ऐसी सलाह दी गई है और हम इस पर काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें