फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: कोच गंभीर की यह सलाह नीतीश रेड्डी के लिए साबित हुई कारगर, ऑलराउंडर ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

Fri, 22 Nov 2024 08:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

डेब्यू टेस्ट के पहले दिन नीतीश ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया और 41 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और एक छक्का निकला।
विज्ञापन
नीतीश कुमार रेड्डी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से शुरू हुए पर्थ टेस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा ने डेब्यू किया। दोनों ने अपने पहले ही मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद युवा ऑलराउंडर नीतीश ने इस मैदान की पिच को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मुख्य कोच गौतम गंभीर की एक खास सलाह उनके लिए कारगर साबित हुई। 
विज्ञापन

कोच गंभीर ने दी खास सलाह
नीतीश ने बताया कि अभ्यास सत्र के आखिरी दिन उन्होंने ऑप्टस स्टेडियम की पिच पर बात की। इस दौरान गंभीर ने कहा कि बाउंसर का सामना उसी तरह करो जैसे कि आप देश के लिए गोली खा रहे हो। नीतीश ने कहा- मैंने पर्थ के विकेट के बारे में बहुत कुछ सुना है। बल्लेबाजी से पहले मन में थोड़ी घबराहट थी। मुझे हालांकि हमारे आखिरी अभ्यास सत्र के बाद गौतम सर के साथ हुई बातचीत याद आ गई। वह कह रहे थे कि आपको बाउंसर का सामना उसी तरह से करना है जैसे की आप देश के लिए गोली खा रहे हो। कोच की इस बात से मेरा हौसला बढ़ा। उन्होंने जब ऐसा कहा तो मुझे लगा कि देश के लिए मुझे गोली खाने की जरूरत है। यह सबसे अच्छी बात है जो मैंने गौतम सर से सुनी है।

विराट कोहली से टेस्ट कैप हासिल करने पर कैसा था अनुभव?
अपने आदर्श के हाथों डेब्यू कैप हासिल कर नीतीश आश्चर्य में पड़ गए। 21 वर्षीय ऑलराउंडर ने कहा- यह बहुत अच्छा अहसास था (कोहली से कैप पाना)। मैंने हमेशा भारत के लिए खेलने का सपना देखा है और यह एक शानदार पल था। जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो विराट भाई मेरे आदर्श हैं। इसलिए उनसे पदार्पण कैप लेना मेरे लिए एक खुशी का पल था।
विज्ञापन

पहले दिन जमकर चला नीतीश का बल्ला
डेब्यू टेस्ट के पहले दिन नीतीश ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया और 41 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और एक छक्का निकला। शुक्रवार का खेल समाप्त होने के बाद जब उनसे ऑफ स्पिनर नाथन लायन के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मुझे लगा कि पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है तो मुझे रन बनाने का मौका ढूंढना होगा। जब लायोन बल्लेबाजी के लिए आये तो मैंने दो-तीन गेंद परखने के बाद महसूस किया कि उन्हें पिच से मदद नहीं मिल रही थी। इसलिए मैंने उनके खिलाफ रन बनाने का फैसला किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें