कुलदीप यादव
- फोटो : ट्विटर
स्मिथ ने कहा, ‘अगर हमारे पास ऐसा कोई बल्लेबाज होता जो कि क्रीज पर टिका रहता तो हो सकता है कि चीजें भिन्न होती, लेकिन हमनें वहीं मैच गंवा दिया था।’ ऑस्ट्रेलिया ने 30 से 40 ओवर के बीच तीन विकेट गंवाए। मार्नस लाबुशाने 31वें ओवर में आउट हुए जबकि चाइनामैन कुलदीप यादव ने 38वें पहले एलेक्स कैरी और स्मिथ को आउट करके मैच का नक्शा बदल दिया था।