फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshdeep-Bumrah: जब-जब बुमराह को मिला अर्शदीप का साथ...भारत के हाथ लगी जीत; मैक्सवेल पर छठी बार भारी पड़े वरुण

Thu, 06 Nov 2025 09:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैरारा

सार

टीम इंडिया की गेंदबाजी में जब भी जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह उतरते हैं, तो नतीजे में सिर्फ भारत की जीत ही आती है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह जोड़ी अब तक 12 मैच साथ खेल चुकी है, और हर बार टीम इंडिया विजेता बनी है।
विज्ञापन
बुमराह-अर्शदीप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली। कैरारा में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

बुमराह-अर्शदीप - फोटो : ANI
अर्शदीप-बुमराह की जोड़ी बनी भारत की जीत की गारंटी! 
टीम इंडिया की गेंदबाजी में जब भी जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह उतरते हैं, तो नतीजे में सिर्फ भारत की जीत ही आती है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह जोड़ी अब तक 12 मैच साथ खेल चुकी है, और हर बार टीम इंडिया विजेता बनी है। तेज गेंदबाजी में बाएं हाथ के अर्शदीप की स्विंग और दाएं हाथ के बुमराह की घातक यॉर्कर ने मिलकर विरोधी टीमों को बार-बार पस्त किया है। यह जोड़ी डेथ ओवर्स में खास तौर पर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बुरे सपने जैसी साबित हुई है।

जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह ने पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़ा
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनकर इतिहास रच दिया है। अब तक बुमराह ने 17 पारियों में 20 विकेट हासिल किए हैं और इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सईद अजमल को पछाड़ दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (टी20I में) 

गेंदबाज विकेट पारियां
जसप्रीत बुमराह 20 17
सईद अजमल 19 11
मोहम्मद आमिर 17 10
मिचेल सैंटनर 17 12

वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
वरुण के जाल में फंसे मैक्सवेल
चौथे टी20 मैच में मैक्सवेल का बल्ले चलने में नाकाम रहा। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय स्पिनर ने इस प्रारूप में छठी बार मैक्सेवल को अपना शिकार बनाया है।
आंकड़े खुद गवाही दे रहे हैं कि मैक्सवेल वरुण के सबसे पसंदीदा शिकार बन चुके हैं।

टी20 में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज

  • 6 बार – ग्लेन मैक्सवेल
  • 5 बार – जोस बटलर
  • 4 बार – एडन मार्करम
  • 3 बार – महेंद्र सिंह धोनी
विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चमके सुंदर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर ने घातक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए भारत की जीत की इबारत लिखी। उन्होंने सिर्फ तीन रन देकर तीन विकेट चटकाए, जो भारत के टी20 इतिहास में सबसे किफायती तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले प्रदर्शन में शीर्ष पर है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे किफायती 3+ विकेट हॉल
  • 3/3 - वॉशिंगटन सुंदर vs ऑस्ट्रेलिया, 2025
  • 5/4 - भुवनेश्वर कुमार vs अफगानिस्तान, 2022
  • 3/4 - दीपक चाहर vs वेस्टइंडीज, 2019
  • 3/4 - शिवम दुबे vs यूएई, 2025
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें