फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL Retentions: यूपी वॉरियर्स से टूटा दीप्ति का नाता, गुजरात ने वोलवार्ट को दिखाया बाहर का रास्ता; देखें लिस्ट

Thu, 06 Nov 2025 07:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों जैसे हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी टीमों ने बरकरार रखा है। दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी कप्तान मेग लेनिंग को रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग - फोटो : WPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस बार सबसे बड़ा फैसला गुजरात जायंट्स ने लिया है। टीम ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तान और स्टार बल्लेबाज एल. वोल्वार्ट को रिटेन नहीं किया है। इसके अलावा यूपी वॉरियर्स ने स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया। 
विज्ञापन

वोल्वार्ट को झटका, दीप्ति भी अब नई टीम का होंगी हिस्सा
वोल्वार्ट हाल ही में संपन्न हुए वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं थीं और अपनी टीम को फाइनल तक ले गईं थीं। हालांकि, लीग के नियमों के तहत किसी टीम को केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की अनुमति है। इसी कारण गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर को बरकरार रखा है। वहीं, दीप्ति ने हाल ही में विश्व कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी बनी थीं। यूपी वॉरियर्स ने इस बार केवल एक खिलाड़ी, पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है।

दिल्ली ने कप्तान मेग लैनिंग को किया रिलीज
प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों जैसे हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी टीमों ने बरकरार रखा है। दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी कप्तान मेग लेनिंग को रिलीज कर दिया है, जबकि टीम ने शेफाली वर्मा, जेमिमा, मारिजन कप और एनाबेल सदरलैंड को समान मूल्य पर रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस ने युवा खिलाड़ी जी कमलिनी पर भरोसा जताया है, वहीं नैट सिवर-ब्रंट को कप्तान हरमनप्रीत से भी ज्यादा कीमत पर बरकरार रखा गया है।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट


मुंबई इंडियंस

खिलाड़ी कीमत (रुपये)
नैट सिवर-ब्रंट 3.5 करोड़
हरमनप्रीत कौर 2.5 करोड़
हीली मैथ्यूज 1.75 करोड़
अमनजोत कौर 1 करोड़
जी कमालिनी 50 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

खिलाड़ी कीमत (रुपये)
स्मृति मंधाना 3.5 करोड़
ऋचा घोष 2.75 करोड़
एलिस पेरी 2 करोड़
श्रेयंका पाटिल 60 लाख

गुजरात जायंट्स 

खिलाड़ी कीमत (रुपये)
एश्ले गार्डनर 3.5 करोड़
बेथ मूनी 2.5 करोड़

यूपी वॉरियर्स

खिलाड़ी कीमत (रुपये)
श्वेता सेहरावत 50 लाख

दिल्ली कैपिटल्स 

खिलाड़ी कीमत (रुपये)
जेमिमा रोड्रिग्स 2.2 करोड़
शफाली वर्मा 2.2 करोड़
एनाबेल सदरलैंड 2.2 करोड़
मारिजन कप 2.2 करोड़
निकी प्रसाद 50 लाख
विज्ञापन

टीमों का शेष पर्स (रुपये)

टीम शेष पर्स (रुपये)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6.15 करोड़
मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 5.7 करोड़
गुजरात जायंट्स 9 करोड़
यूपी वॉरियर्स 14.5 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें