फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 5th T20: अर्शदीप ने पहले तीन ओवर में लुटाए थे 37 रन, 20वें ओवर में बचाने थे 10 रन और फिर हुआ ये...

Mon, 04 Dec 2023 11:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आखिरी ओवर में शायद ही किसी को उम्मीद रही होगी कि टीम इंडिया यह मैच जीत जाएगी, क्योंकि इस सीरीज में कई मौकों पर ऐसा हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में खूब रन बनाए हैं। साथ ही अर्शदीप ने अपने पहले तीन ओवर में 37 रन लुटाए थे और एक विकेट लिया था।  हालांकि, इसके बाद जो हुआ वह इतिहास बन गया।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। टीम इंडिया ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 160 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 154 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए।
विज्ञापन

छह गेंद में 10 रन नहीं बना पाई ऑस्ट्रेलियाई टीम

तब शायद ही किसी को उम्मीद रही होगी कि टीम इंडिया यह मैच जीत जाएगी, क्योंकि इस सीरीज में कई मौकों पर ऐसा हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में खूब रन बनाए हैं। साथ ही अर्शदीप ने अपने पहले तीन ओवर में 37 रन लुटाए थे और एक विकेट लिया था। हालांकि, इसके बाद जो हुआ वह इतिहास बन गया। अर्शदीप ने खुद पर भरोसा नहीं छोड़ा। उनके सामने स्ट्राइक पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड थे और नॉन स्ट्राइकर एंड पर नाथन एलिस थे। 

आखिरी ओवर का रोमांच

20वें ओवर की पहली गेंद उन्होंने 137.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट बॉल फेंकी और इस पर वेड कोई रन नहीं बना पाए। वेड ने लेग अंपायर से वाइड की मांग की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद दूसरी गेंद पर अर्शदीप ने फिर कोई रन नहीं दिया। उन्होंने 142.2 किमी की रफ्तार से यॉर्कर फेंकी। इसके बाद वेड दबाव में आ गए। तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने 144.1 किमी की रफ्तार से फिर एक यॉर्कर गेंद फेंकी, जिस पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वेड लॉन्ग ऑन पर कैच हो गए। वेड 15 गेंद में 22 रन बना सके। इस विकेट के गिरने पर फैंस में जोश आ गया और उन्होंने अर्शदीप को खूब चीयर किया।

वेड के आउट होने पर जेसन बेहरनडॉर्फ बल्लेबाजी के लिए आए। चौथी गेंद पर उन्होंने 142.9 किमी की रफ्तार से गेंद फेंकी। गेंद मिड विकेट पर गई और एक रन मिला। इसके बाद पांचवीं गेंद पर नाथन एलिस स्ट्राइक पर आए। अर्शदीप ने यह गेंद 143.3 किमी की रफ्तार से फेंकी। इस पर एलिस ने सीधा शॉट खेला। गेंद अर्शदीप के अंगुली से लगकर अंपायर से जा लगी और सिर्फ एक रन आया। आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे, जो कि लगभग नामुमकिन था। आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने फिर एक यॉर्कर गेंद फेंकी और इस पर बेहरनडॉर्फ सिर्फ एक रन ले सके और भारत ने मैच छह रन से अपने नाम किया। अर्शदीप की गेंदबाजी पर पंजाबी में कमेंट्री का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
जुलाई 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू के बाद से अर्शदीप ने 37 मैचों में 54 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका औसत 19.62 और स्ट्राइक रेट 13.9 का रहा है। उनका इकोनॉमी रेट 8.42 का रहा है। अर्शदीप के डेब्यू के बाद से अब तक इस समय काल में 50+ विकेट लेने वाले गेंदबाज सिर्फ अर्शदीप ही हैं।  

बुमराह के बाद दूसरे गेंदबाज बने अर्शदीप

अर्शदीप ने बुमराह की तरह आखिरी ओवर में 10 या इससे कम रन बचाए हैं - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप सिर्फ दूसरे ऐसे भारतीय गेंदबाज बने जिन्होंने आखिरी ओवर में 10 या इससे कम रन बचाए हैं। उनसे पहले जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था। बुमराह ने छह गेंद में आठ रन नहीं बनने दिए थे। अब अर्शदीप ने 10 रन बचा लिया। सोशल मीडिया पर अर्शदीप की जमकर तारीफ हो रही है। अर्शदीप को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत की वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज अर्शदीप के लिए कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने चार मैचों में 96 गेंदें फेंकी और 171 रन लुटाए। इस दौरान उन्होंने चा विकेट लिए। इस सीरीज में 40 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही। वेड के अलावा अर्शदीप ने बेन मैकडरमॉट (54) को आउट किया। 
विज्ञापन

मैच के बाद अर्शदीप ने क्या कहा?

मैच के बाद जब अर्शदीप से पूछा गया कि वह क्या सोच रहे थे, तो उन्होंने कहा- मैं सोच रहा था कि मैंने (पहले तीन ओवरों में) बहुत अधिक रन दिए और एक और मौके की तलाश कर रहा था और ऊपर वाले का शुक्र है कि मैंने इस लक्ष्य का बचाव कर लिया। साथ ही स्टाफ का भी शुक्रिया कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। सूर्या (अंतिम ओवर फेंकने से पहले) ने मुझसे कहा कि जो होगा होने दो, तुम उसकी चिंता मत करो। इस जीत का श्रेय बल्लेबाजों को भी जाता है। हमारे पास 15-20 रनों की बढ़त थी और यह निश्चित रूप से ज्यादा था। एक भारतीय टीम के रूप में हमने जो मानक तय किए हैं, उसके अनुसार इस सीरीज में मेरा प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, लेकिन अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है और उम्मीद है कि हम मजबूत होकर वापसी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें