फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'लोन वुल्फ' बने बुमराह, 12वीं बार पारी में 5 विकेट लिए, नई गेंद से हैं घातक

Sun, 15 Dec 2024 02:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

बुमराह अब तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा 17 विकेट ले चुके हैं। इनमें दो फाइफर्स हैं। उनका औसत 12.18 का रहा है। एक बार उन्होंने पारी में चार विकेट भी लिए।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रलिया ने बड़ा स्कोर बनाया है। पहले दिन का खेल बारिश से बाधित रहा था। हालांकि, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 405 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतक जड़े। भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया पर हावी नहीं हो सके। हालांकि, जसप्रीत बुमराह लोन वुल्फ साबित हुए और उन्होंने 12वीं बार पारी में पांच विकेट लिए।
विज्ञापन


टेस्ट में किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक पांच विकेट हॉल
  • 23-कपिल देव
  • 𝟭𝟮 - जसप्रीत बुमराह
  • 11- जहीर खान 
  • 11- इशांत शर्मा
  • 10- जवागल श्रीनाथ

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को बिना किसी विकेट के 28 रन से आगे खेलना शुरू किया और अगले 377 रन बनाने में सात विकेट गंवा दिए। इनमें से पांच विकेट बुमराह के रहे। बुमराह ने नई गेंद से पहले सत्र में कहर बरपाया और उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैकस्वीनी (9) को आउट कर दो झटके दिए। इसके बाद पहले सत्र में ही नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को पवेलियन भेजा। हालांकि, इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी निभाई।

इस साझेदारी को तोड़ने का काम बुमराह ने किया। उन्होंने स्मिथ को रोहित के हाथों कैच कराया। फिर हेड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले हेड ने टेस्ट करियर का नौवां और स्मिथ ने 33वां शतक जड़ा। स्मिथ 190 गेंद पर 12 चौके की मदद से 101 रन और हेड 160 गेंद पर 18 चौके की मदद से 152 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने इन दोनों को आउट करने के बाद मिचेल मार्श को भी कोहली के हाथों कैच कराया। मार्श पांच रन बना सके। इस तरह बुमराह ने टेस्ट करियर का 12वां फाइव विकेट हॉल पूरा किया। उन्होंने अब तक 25 ओवर गेंदबाजी की है और 72 रन देकर पांच विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 2.90 का रहा है। अन्य किसी भी भारतीय गेंदबाज की इकोनॉमी तीन से नीचे नहीं है। सिराज और नीतीश को एक-एक विकेट मिला। सिराज ने 4.30, आकाश दीप ने 3.20, नीतीश ने 5.00 और जडेजा ने 4.80 की इकोनॉमी रेट से रन दिए। 
विज्ञापन

बुमराह अब तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा 17 विकेट ले चुके हैं। इनमें दो फाइफर्स हैं। उनका औसत 12.18 का रहा है। एक बार उन्होंने पारी में चार विकेट भी लिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह अब तक तीन फाइव विकेट हॉल ले चुके हैं। ये तीनों फाइफर्स ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ही आए हैं। उन्होंने मौजूदा सीरीज में नई गेंद से कहर बरपाया है। नई गेंद होने पर बुमराह ने 7.08 की औसत और 20 के स्ट्राइक रेट से 12 विकेट लिए हैं। वहीं, पुरानी गेंद से उन्होंने पांच विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 24.40 और स्ट्राइक रेट 46.8 का रहा है। गेंदबाजी औसत का मतलब है प्रति विकेट कितने रन खर्च किए गए। वहीं, गेंदबाजी स्ट्राइक रेट का मतलब है प्रति विकेट कितनी गेंद फेंकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें