दोस्त की जान बचाने के लिए महिला ने किया ऐसा काम
- फोटो : Adobe Stock
Ajab-Gajab: कहा जाता है कि मुश्किल में असली दोस्त की पहचान होती है। एक सच्चा दोस्त अपने दोस्त की मदद के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। अब इसका एक उदाहरण सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। यह पूरा मामला ब्रिटेन का है। यहां पर एक महिला ने अपनी दोस्त की जान को बचाने के ऐसा कार्य किया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। महिला ने दोस्त की इलाज के लिए अपनी 16 दोस्तों के साथ मिलकर न्यूड कैलेंडर तैयार किया। यह कैलेंडर फंड जुटाने के लिए तैयार किया है।
महिला की दोस्त एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। उसे इलाज के लिए 32 लाख रुपये की जरूरत है। महिला ने पैसा जुटाने के लिए अपनी दोस्तों के साथ यह कदम उठाया। महिला की 32 वर्षीय दोस्त का नाम जेसिका रिग्स है, जो इंग्लैंड की रहने वाली है। जेसिका रिग्स को न्यूरो-क्रैनियो-वर्टेब्रल सिंड्रोम-फिलम नाम की एक दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी से जुड़े फाइबर्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इस बीमारी के कारण जेसिका को लकवा हो सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेसिका ने बताया कि दुर्लभ बीमारी के इलाज के लिए उन्हें स्पेन जाना पड़ेगा। स्पेन में इस बीमारी का खास इलाज उपलब्ध है, लेकिन इसकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये है। इतना पैसा जुटाना जेसिका के लिए कठिन था। ऐसे में उन्होंने अनोखा तरीका अपनाया।
Mysterious Places: दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, भारत के इस दुर्ग से आती हैं चीखने की आवाजें
कैसे आया न्यूड कैलेंडर का आइडिया?
जेसिका ने आगे बताया कि उनकी एक दोस्त ने मजाक में कहा था, मैं न्यूड रहना पसंद करती हूं। इस बात से जेसिका प्रेरित हुईं और उन्होंने कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' से आइडिया लिया। उन्होंने अपनी 16 दोस्तों के साथ मिलकर न्यूड पोज देते हुए एक कैलेंडर तैयार किया। इस कैलेंडर को बेचकर फंड जुटाया। उन्होंने इससे अभी तक 21 लाख से अधिक जुटा लिए हैं। हालांकि, कैलेंडर अभी तक पब्लिश नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस फोटो शूट की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
Optical Illusion: तस्वीर में टमारट के बीच लिखा है ''टमाटर'', जीनियस हैं तो 17 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
जेसिका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सिर्फ पैसा जुटाने का तरीका नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे इस कदम से लोग सीखें कि आजादी और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
बीमारी के कारण नौकरी चली गई
जेसिका में 22 साल की उम्र में ही इस दुर्लभ बीमारी के लक्षण दिखने लगे थे। कई डॉक्टरों और न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने के बाद भी उनकी बीमारी की वजह नहीं पता चल सकी। उनकी हालत धीरे-धीरे हालत बिगड़ने लगी और उन्हें मरीन बायोलॉजिस्ट जैसी नौकरी छोड़नी पड़ गई।