17 रन बनाते ही हासिल की खास उपलब्धि
दरअसल, 29 रन की पारी के दौरान 17 रन बनाते ही विराट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का पीछा करते हुए दो हजार रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ऐसा कर चुके हैं। स्टर्लिंग के नाम चेज करते हुए टी20 में 83 पारियों में 2074 रन हैं। वहीं, विराट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 पारियों में 2012 रन बनाए हैं। इनमें 20 अर्धशतक शामिल हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
स्ट्राइक रेट |
100 |
50 |
| पॉल स्टर्लिंग (IRE) |
83 |
2074 |
138.45 |
0 |
14 |
| विराट कोहली (IND) |
51 |
2012 |
136.96 |
0 |
20 |
| डेविड वॉर्नर (AUS) |
61 |
1788 |
141.12 |
0 |
17 |
| बाबर आजम (PAK) |
48 |
1628 |
129.41 |
2 |
14 |
| रोहित शर्मा (IND) |
70 |
1465 |
131.86 |
1 |
11 |
टी20 के साथ वनडे में शानदार है रिकॉर्ड
हालांकि, विराट टी20 के साथ-साथ वनडे में भी चेज करते हुए 2000+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट के नाम 152 पारियों में 65.49 की औसत से 7794 रन हैं। इनमें 27 शतक और 40 अर्धशतक हैं। वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 232 पारियों में 42.33 की औसत से 8720 रन बनाए हैं। इनमें 17 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं।
वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
औसत |
100 |
50 |
| सचिन तेंदुलकर (IND) |
236 |
8720 |
42.33 |
17 |
52 |
| विराट कोहली (IND) |
159 |
7794 |
65.49 |
27 |
40 |
| रोहित शर्मा (IND) |
147 |
5748 |
49.98 |
15 |
35 |
| सनथ जयसूर्या (SL) |
214 |
5742 |
29.44 |
10 |
30 |
| जैक कैलिस (SA) |
169 |
5575 |
44.95 |
5 |
45 |