फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत-अफगानिस्तान मैच? जानें कैसा रहेगा मौसम और क्या होगी पिच रिपोर्ट

Thu, 20 Jun 2024 07:36 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने सात मैच जीते हैं। वहीं, एक का कोई नतीजा नहीं निकला। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। भारतीय टीम ने तीनों ही मैच जीते हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमें सुपर-8 में आमने-सामने होंगी। बारबाडोस में खेले जाने वाले इस मैच में भारत जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगा। रोहित शर्मा की सेना ग्रुप-स्टेज पर तीन मैच जीतकर यहां आई है जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं, अफगानिस्तान को उनके आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC
भारत ने जीती टी20 सीरीज
भारतीय टीम ने इसी साल जनवरी में अफगानिस्तान को तीन मैचों की टी20 सीरीज में हराया था। भारत ने राशिद खान की टीम के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। सीरीज का आखिरी मुकाबला डबल सुपरओवर में गया था, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। इस हिसाब से रोहित शर्मा की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार चौथा मुकाबला जीतने के लिए उतरेगी। सुपर-8 के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वेस्टइंडीज की पिचें स्पिनर्स के मुफीद होती हैं। ऐसे में कुलदीप या चहल में से किसी को खेलने का मौका मिल सकता है। बहरहाल, आज इस खबर में हम आपको बारबाडोस के मौसम का हाल बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

भारत बनाम अफगानिस्तान मौसम - फोटो : ICC/T20 World Cup
क्या कहती है मौसम रिपोर्ट?
अमेरिका में खेले गए कई मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। भारत और कनाडा के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भी बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया था। ऐसे में फैंस को इस मैच को लेकर चिंता सता रही है। बता दें कि मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना 14 फीसदी है। इसका अर्थ यह है कि बारिश इस मुकाबले में बाधा बन सकती है। 20 जून को मैच का तापमान अधिकतम 31 डिग्री तक रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा।

भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC/T20 World Cup
कैसी रेहगी पिच?
बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल मैदान की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। इस मैदान की पिच से गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। स्पिनर्स के लिए वेस्टइंडीज की पिचें हमेशा से ही मुफीद रही हैं। वहीं, यहां पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा होता है। ऐसे में टॉस की यहां अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन

भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC
दोनों टीमों के रिकॉर्ड्स
दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने सात मैच जीते हैं। वहीं, एक का कोई नतीजा नहीं निकला। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। भारतीय टीम ने तीनों ही मैच जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी। इतना ही नहीं दोनों के बीच पिछले तीन मैच भारत ने ही जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें