फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Record: रोहित 100 टी20 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी, सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड भी बनाया

Fri, 12 Jan 2024 11:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान शून्य पर रन आउट हो गए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 11वीं बार है जब वह खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा T20I जीतने वाले खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के खिलाफ मोहाली में खेले गए पहले टी20 में भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले में 14 महीने बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी कर रहे रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। वह भारतीय पारी की दूसरी ही गेंद पर रन आउट हो गए। ऐसे में उनकी वापसी तो कुछ खास नहीं हो पाई और साथ ही उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 
विज्ञापन

रोहित सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय

शुभमन गिल (बाएं) पर रोहित (दाएं) का गुस्सा फूटा - फोटो : सोशल मीडिया
मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान शून्य पर रन आउट हो गए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 11वीं बार है जब वह खाता नहीं खोल सके। यह इस प्रारूप में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा है। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय की 141 पारियों में यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। केएल राहुल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वह 68 पारियों में पांच बार शून्य पर आउट हुए हैं। 

विराट और श्रेयस चार-चार बार शून्य पर आउट हुए

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली भी 14 महीने के अंतराल के बाद टी20 प्रारूप में वापसी करेंगे। उनके अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में खेलने की बेहद अधिक संभावना है। हालांकि, कोहली इस प्रारूप से चार बार शून्य पर आउट हुए हैं। श्रेयस अय्यर को इस टी20 सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय की 47 पारियों में चार बार खाता नहीं खोला है है। वहीं, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी अब तक भारत के लिए 15 पारियों में चार बार शून्य पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन

100 टी20 जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित भले ही खाता खोले बिना पवेलियन लौटे, लेकिन उन्होंने एक खास शतक बना दिया। यह मैच जीतने के साथ ही रोहित ने टीम इंडिया के साथ 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीत पूरी कर ली। वह उन 100 मैचों में टीम इंडिया के हिस्सा रहे हैं, जिसमें टीम जीती है। रोहित के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 149वां मैच था और वह इनमें से 100 टी20 जीत चुके हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं, जिन्होंने 86 मैच जीते। रोहित के रहते टीम इंडिया 46 मैच हारी है, जबकि एक मैच टाई और दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। इस दौरान हिटमैन 3853 रन बना चुके हैं और उनके बल्ले से चार शतक भी निकले हैं।
 
अपने देश के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच जीते हारे टाई बेनतीजा
रोहित शर्मा 149 100 46 1 2
शोएब मलिक 124 86 34 3 1
विराट कोहली 115 73 37 2 3
मोहम्मद हफीज 119 70 43 2 4
मोहम्मद नबी 113 70 42 1 0
मार्टिन गुप्टिल 122 68 46 6 2
 
भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच जीते हारे टाई बेनतीजा
रोहित शर्मा 149 100 46 1 2
विराट कोहली 115 73 37 2 3
हार्दिक पांड्या 92 61 29 1 1
एमएस धोनी 98 57 38 1 2
भुवनेश्वर कुमार 87 55 28 1 3
युजवेंद्र चहल 80 52 24 3 1
सुरेश रैना 78 50 28 0 0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें