भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज मोहाली में गुरुवार (11 जनवरी) को होगी। टीम इंडिया की जीत के साथ सीरीज में शुरुआत करने पर होगी। इस सीरीज से नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। उनके साथ विराट कोहली को भी चुना गया, लेकिन वह पारिवारिक कारणों से पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। कोहली अगले दो टी20 के लिए उपलब्ध रहेंगे। रोहित और विराट पिछली बार टीम इंडिया के नंवबर 2022 में टी20 मैच खेले थे।
भारत 15 महीने बाद पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में कोई टी20 मैच खेलेगी। पिछली बार 20 सितंबर 2022 को उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को पिछली जीत 18 सितंबर 2019 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी।
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह छठा टी20 मैच होगा। टीम इंडिया अब तक चार मैच जीती है और एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत एक बार भी टी20 मैच में अफगानिस्तान से नहीं हारा है। दोनों टीमों के बीच यह पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज होगी। इससे पहले सारे मुकाबले अलग-अलग टूर्नामेंट में हुए हैं।
रोहित शर्मा और मुकेश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
हम भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (11 जनवरी) को खेला जाएगा।
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।
रिंकू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम अफगानिस्तान पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, अजमतुल्लाह उमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नईब।