फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से हार के बाद भड़के महमुदुल्लाह, कहा- हमारे पास बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज नहीं हैं

Tue, 12 Nov 2019 07:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महमुदुल्लाह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने गलतियों से सबक नहीं लेने के लिए अपनी टीम की आलोचना की और कहा कि टीम को टी-20 क्रिकेट में अभी लंबा रास्ता तय करना है। बांग्लादेश कई अवसरों पर जीत के करीब पहुंचा लेकिन उसे आखिर में हार का सामना करना पड़ा। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में पहला मैच जीतने के बाद वह अगले दोनों मैच गंवा बैठा और सीरीज 1-2 से हार गया।

विज्ञापन


महमुदुल्लाह ने तीसरे और निर्णायक मैच में 30 रन से हार के बाद कहा, ‘टी-20 क्रिकेट में हमें लंबा रास्ता तय करना है। हमारे पास बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज नहीं हैं। हमें अपने कौशल पर निर्भर रहना होता है। इसलिए हम खेल की अपनी समझ पर काम कर रहे हैं और मानसिक तौर पर अधिक सुसंगत हो गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अगर हम सुधार कर सकते हैं तो हमारी जीत की संभावना अधिक रहेगी।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें