फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठान और रसूल ने गांगुली से की मुलाकात, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट की बेहतरी के लिए हुई चर्चा

Tue, 12 Nov 2019 07:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एनसीए के भीतर जाते सौरव गांगुली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से मेंटर इरफान पठान, कप्तान परवेज रसूल और एक अन्य अधिकारी ने सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से बात की। मुंबई में हुई इस मुलाकात में गांगुली ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के विकास को लेकर चर्चा हुई। गांगुली ने सभी से इलाके में क्रिकेट के विकास को लेकर पूरी मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष से राज्य के क्रिकेट को बेहतर बनाने और सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मदद मांगी थी। 

अनुच्छेद-370 हटने और राज्य के केन्द्र शासित प्रदेश बनने के बाद से वहां के माहौल को लेकर गांगुली ने इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और जम्मू में प्रथम श्रेणी मैच करवाने पर भी चर्चा की। इलाके के हालात और क्रिकेट की बेहतरी के लिए हुई बैठक के बाद पठान और रसूल ने इसपर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है।   
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की टीम फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रही है और रसूल की अनुपस्थिति में शुभम पुंडीर टीम की कमान संभाल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें