पाकिस्तानी फैंस का झूठा दावा
मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हुआ जिसमें कहा गया कि भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तान टीम की ओर हाथ बढ़ाया, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। इस क्लेम को कई पाकिस्तानी फैन पेजेज ने बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया। हालांकि, यह दावा पूरी तरह गलत निकला।
वीडियो ने खोली सच्चाई
सोशल मीडिया पर सामने आए एक स्पष्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान-ए के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ आपस में हाथ मिलाते दिखाई देते हैं। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी कहीं पास भी नहीं खड़े थे, और न ही उन्होंने हैंडशेक के लिए आगे बढ़ने की कोई कोशिश की। इससे यह साफ होता है कि भारतीय खिलाड़ी मैदान के दूसरे हिस्से में थे और दो टीमों के बीच हैंडशेक की कोई पहल नहीं हुई। इस तरह वायरल दावा झूठा साबित हुआ।