पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान उन मीडिया रिपोर्टों से बेहद खफा हैं जिसमें कहा गया था कि रेहम खान के साथ उनकी वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा है। दोनों के बीच इस साल की शुरुआत में शादी हुई थी।
इससे पहले यह खबर आई थी कि क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान की पत्नी रेहान
उनके बानी गाला के निवास पर रह रही थीं लेकिन उनकी वहां कोई कद्र नहीं थी।
साथ ही ऐसी भी खबर थी कि वह लंदन लौट गए हैं और वह वहां अपनी पूर्व पत्नी
जेमिमा और अपने बच्चों के साथ रहे हैं।
इमरान ने मीडिया रिपोर्टों की आलोचना करते हुए टि्वटर पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "मैं एक टीवी चैनल के मेरी शादी से जुड़ी झूठी खबर चलाने पर बेहद चकित हूं। मैं सख्त लहजे से मीडिया से गुजारिश करता हूं कि वे ऐसे आधारहीन खबरें न चलाए।"
I am shocked at a tv channel making slanderous statement abt my marriage. I strongly urge the media to desist from such baseless statements— Imran Khan (@ImranKhanPTI) 23-सितंबर-2015
To well-wishers concerned over malicious gossip abt my marriage: things between RK & me have never been as good as they are now.— Imran Khan (@ImranKhanPTI) 23-सितंबर-2015
इमरान खान ने पोस्ट किया रेहान का दिलचस्प वीडियो
इमरान खान ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्नी रेहान के साथ क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियों में वह रेहान को गेंदबाजी करते दिख रहे हैं, जबकि वह बल्लेबाजी कर रही थीं।
देखें, पूरा वीडियो
(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v2.3"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));Chairman PTI Imran Khan Plays A Game Of Cricket With Reham Khan And Family at Bani Gala Islamabad #PTI#IslamabadPosted by Imran Khan (official) on Wednesday, September 23, 2015