फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लेगिंग पहननने वाली महिलाओं को घूरते हैं पुरुष', लेख पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के कपड़ों को लेकर बयानबाजी और छींटाकशी करने वालों की लिस्ट में अब एक तमिल पत्रिका का नाम भी जुड़ गया है। पत्रिका की एक कवर स्टोरी को लेकर काफी हंगामा मच गया है।
विज्ञापन


तमिल मैग्जीन 'कुमुदम रिपोर्ट' ने अपनी कवर स्टोरी में महिलाओं के लेगिंग पहनने को अश्लीलता बताया है। मैग्जीन ने इस कवर स्टोरी को शीर्षक दिया है, 'लेगिंग्स अश्लील हैं: सीमाएं पार करते आज के युवा'।

पत्रिका की इस स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया में काफी आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन

'महिलाओं को क्यों घूरते हैं पुरुष'

पत्रिका के ताजा अंक में लेगिंग पहनी महिलाओं की पीछे से तस्वीरें छापी हैं। इस स्टोरी में कहा गया है कि पुरुष लेगिंग पहने महिलाओं को इसलिए ज्यादा घूरते हैं क्योंकि यह बेहद चुस्त और शरीर से चिपकी होती है, जिसकी वजह से शरीर का ढांचा एकदम साफ दिखाई देता है।

इस कवर स्टोरी को लेकर महिला पत्रकारों, लेखिकाओं और सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिलाओं का एक समूह पत्रिका के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी कई पत्रकारों ने इस स्टोरी को लेकर पत्रिका से माफी की मांग की है।

डीएमके की नेता कनिमोझी ने कुमुदम की इस स्टोरी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के प्रति गलत सोच का एक जीता-जागता उदाहरण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें