इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आज पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला सीएसके के लिए काफी अहम है। क्योंकि चेन्ऩई की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के बाद लगातार तीन मैच हार मिली थी। यह वजह रही वह अंकतालिका में पहले स्थान पर नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा यह मुकाबला सुरेश रैना के लिए भी अहम होगा। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले क्वालीफायर मुकाबले में अंतिम एकादश में जगह मिलेगी या नहीं इस पर संशय बरकरार है। रैना आईपीएल के इस सत्र में जिस तरह से शुरुआत की उसे जारी नहीं रख पाए। मौजूदा समय में वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। लेकिन उनके प्लेऑफ और फाइनल्स में अब तक के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह काफी प्रभावशाली रहा है। उनके इस धांसू रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें आज की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। आइए सुरेश रैना के प्ले ऑफ और फाइनल्स मैचों में अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।