फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी हो सकती है मेहरबान, IPL नीलामी में लग सकती है बड़ी बोली

Tue, 16 Feb 2021 11:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2021 - फोटो : social media
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। इस बार की नीलामी में 292 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस नीलामी में 164 भारतीय और 128 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं पांच ऐसे खिलाड़ियों के नाम जिन पर फ्रेंचाइजी हो सकती है मेहरबान और लगा सकती है करोड़ों की बोली।
विज्ञापन

2 of 6
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया केस्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। आईपीएल 2020 में बल्ले से फ्लॉप रहने के बाद टीम ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। मैक्सवेल किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। मैक्सवेल की गिनती एक धुरंधर बल्लेबाजों में होती है। ऐसे में नीलामी में फ्रेंचाइजी उन पर मंहगी बोली लगा सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेविड मलान - फोटो : ट्विटर
डेविड मलान
डेविड मलान इंग्लैंड के ऑलराउंड खिलाड़ी हैं। वह ओपनर भी हैं। नीलामी से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इन्हीं की हो रही है उन्हें कौन खरीदेगा। मलान आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर एक पर हैं। डेविड का बेस प्राइस 1.50 करोड़ है। 18 फरवरी को देखना होगा कि कौन सी फ्रेंचाइजी उन पर दांव लगाती है।
 

4 of 6
आरोन फिंच - फोटो : twitter@IPL
आरोन फिंच
पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इसके कारण आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी नीलामी में बड़ी फिंच पर बड़ी बोली लगा सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल नीलामी - फोटो : ट्विटर
मोहम्मद अजहरुद्दीन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 37 गेंदों में शतक जड़ने वाले केरल के इस युवा बल्लेबाज पर फ्रेंचाइजी मेहरबान हो सकती है। नीलामी में बड़ी बोली लगा सकती है। सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में अजहरुद्दीन ने मुंबईके खिलाफ 54 गेंदों में 137 रन की शतकीय पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और नौ चौके लगाए थे। ऋषभ पंत (32 गेंद) और रोहित शर्मा (35 गेंद) के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इस बार की नीलामी में सहकी निगाहें इस खिलाड़ी पर ही टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल - फोटो : self
केदार देवधर
केदार देवधर को टी-20 का अच्छा खिलाड़ी माना जा रहा है। इस बार की नीलामी में उन पर भी बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। घेरलू टी-20 लीग में देवधर दूसरे सर्वाधिक रन स्कोरर रहे थे। सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में उन्होंने कुल आठ मैचों में 69.80 के औसत से 349 रन बनाए। इस 31 साल के खिलाड़ी पर फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें