फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 16 टीम के बीच होगा वर्ल्ड टी-20 का घमासान, पहली बार खेलने जा रहे ये दो देश

Thu, 31 Oct 2019 12:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ल्ड टी-20 2020 - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

उन सभी 16 टीम के नाम से पर्दा उठ चुका है, जो अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी-20 में खेलेंगी। दुबई में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप क्वालिफायर टूर्नामेंट में 14 देश आमने-सामने थे। दो ग्रुप्स में बंटी इन टीमों में पापुआ न्यू गिनी, आयरलैंड, नीदरलैंड, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान ही टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर पाई। केन्या, सिंगापुर, बरमूडा, यूएई, हांगकांग, कनाडा, जर्सी और नाइजीरिया को निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन

 

इन सभी टीम को ग्रुप स्टेज में श्रीलंका और बांग्लादेश से भिड़ना होगा। इन आठ में से कोई छह टीम ही सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर पाएंगी। जहां पहले से ही अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज इन टीम का इंतजार कर रही होंगी। यहां यह बताना बेहद जरूरी हो जाता है कि पापुआ न्यू गिनी और नामीबिया अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दमपर पहली बार वर्ल्ड टी-20 में भाग लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें