फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Points Table: बांग्लादेश पर बड़ी जीत से द. अफ्रीका का नेट रन रेट छू रहा आसमान, शीर्ष-4 में सिर्फ एक एशियाई देश

Wed, 25 Oct 2023 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Cup Points Table 2023 : दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराने के साथ ही अंक तालिका में न्यूजीलैंड को दूसरे से तीसरे स्थान पर धकेल दिया। अफ्रीकी टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। उसके पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ आठ अंक हैं।
विज्ञापन
अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शानदार फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप 2023 के 23वें मैच में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में 149 रन से हरा दिया। नीदरलैंड से हारने के बाद से अफ्रीकी टीम ने पिछले दो मैच से कोई गलती नहीं की है। पिछले मैच में इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराने के बाद अब बांग्लादेश पर भी बड़ी जीत हासिल की है। अफ्रीकी टीम का नेट रन रेट वैसे ही काफी अच्छा था, लेकिन इन दोनों जीत के बाद उनका नेट रन रेट आसमान छूने लगा है। फिलहाल यह टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। शीर्ष चार में सिर्फ एक एशियाई टीम है। अंक तालिका में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। आइए जानते हैं अंक तालिका का क्या हाल है...
विज्ञापन

पहले जानें पिछले पांच दिनों में क्या हुआ?

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
तारीख मैच नतीजा जगह
20 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया बंगलूरू
21 अक्तूबर श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया लखनऊ
21 अक्तूबर दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया मुंबई
22 अक्तूबर भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया धर्मशाला
23 अक्तूबर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया चेन्नई
24 अक्तूबर दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया मुंबई

अब जानें दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश मैच में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 382 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 174 और हेनरिक क्लासेन ने 90 रन बनाए। कप्तान मार्करम ने 60 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में बांग्लादेश 233 रन ही बना पाया और मैच 149 रन से हार गया। बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह रियाद ने 111 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आ सकी। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की चौथी जीत है। उन्हें एकमात्र हार नीदरलैंड के खिलाफ मिली है। मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

भारत शीर्ष पर, दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पछाड़ा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम विजयरथ पर सवार है। उसने अभी तक अपने पांचों मैच जीते हैं और इस विश्व कप में अब तक अपने सभी मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है। भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष चार में शामिल इकलौती एशियाई टीम है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। उसके पांच मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। भारत का नेट रन रेट +1.353 है। भारत का अगला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड के साथ 29 अक्तूबर को है। इसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और श्रीलंका से मैच खेलेगी। 

भारत के अगले चार मैच
  • 29 अक्तूबर: भारत बनाम इंग्लैंड (लखनऊ)
  • 2 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका (मुंबई)
  • 5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (कोलकाता)
  • 12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड (बंगलूरू)

शुरुआती तीन टीमों और बाकी टीमों में काफी अंतर



दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराने के साथ ही अंक तालिका में न्यूजीलैंड को दूसरे से तीसरे स्थान पर धकेल दिया। अफ्रीकी टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। उसके पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ आठ अंक हैं। अफ्रीकी टीम का नेट रन रेट सबसे ज्यादा +2.370 है। न्यूजीलैंड की टीम ने भी पांच में से चार मैच जीते हैं। उसके भी आठ अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में दक्षिण अफ्रीका से पीछे हैं। कीवी टीम का नेट रन रेट +1.481 है। शुरुआती तीन टीमों के बाद चौथी टीम के बीच अंक का काफी अंतर है। जहां शुरुआती तीन टीमों ने चार या उससे ज्यादा मैच जीते हैं। वहीं, चौथी टीम या इससे नीचे वालों ने अधिकतम दो मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में भारत, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल का दावा मजबूत माना जा रहा है। हालांकि, अभी कुछ तय नहीं है। सात टीमों के बीच चौथे स्थान के लिए जंग है। 

अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
भारत 5 5 0 10 +1.353
दक्षिण अफ्रीका 5 4 1 8 +2.370
न्यूजीलैंड 5 4 1 8 +1.481
ऑस्ट्रेलिया 4 2 2 4 -0.193
पाकिस्तान 5 2 3 4 -0.400
अफगानिस्तान 5 2 3 4 -0.969
नीदरलैंड्स 4 1 3 2 -0.790
श्रीलंका 4 1 3 2 -1.048
इंग्लैंड 4 1 3 2 -1.248
बांग्लादेश 5 1 4 2 -1.253

ऑस्ट्रेलिया चौथे और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर चौथे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.193 है। पाकिस्तान के पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.400 है। अफगानिस्तान पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक लेकर छठे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.969 है। नीदरलैंड की टीम चार मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ दो अंक लेकर सातवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.790 है। नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले से अंक तालिका में बड़े फेरबदल की संभावना है। 

श्रीलंका और इंग्लैंड का खराब प्रदर्शन

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन अब तक इस विश्व कप में खराब रहा है। उसने चार में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की है। तीन हार और दो अंक लेकर टीम आठवें स्थान पर है। इस टीम को एकमात्र जीत भी नीदरलैंड के खिलाफ मिली है। श्रीलंका का नेट रन रेट -1.048 है। सबसे बुरा हाल तो डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड का है। टीम चार मुकाबलों में से सिर्फ एक ही जीत पाई है। तीन में उसे हार मिली है। इंग्लैंड को एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी। इंग्लिश टीम के दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट -1.248 है। दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद बांग्लादेश की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर चली गई है। उसके पांच मैचों में दो अंक हैं। एक जीत और चार हार के साथ टीम का नेट रन रेट भी -1.253 हो चुका है।
विज्ञापन

विश्व कप के अगले कुछ मैच इस प्रकार हैं

तारीख मैच जगह
25 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड दिल्ली
26 अक्तूबर इंग्लैंड vs श्रीलंका बंगलूरू
27 अक्तूबर पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका चेन्नई
28 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड
नीदरलैंड vs बांग्लादेश
धर्मशाला
कोलकाता
29 अक्तूबर भारत vs इंग्लैंड लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें