ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर बढ़ाया दबाव
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के पांच मैचों में आठ-आठ अंक हैं। हालांकि, नेट रनरेट के मामले में अफ्रीकी टीम कीवियों से काफी आगे है। दक्षिण अफ्रीका का नेट रनरेट +2.370 और न्यूजीलैंड का +1.481 है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद पांचवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान पर काफी दबाव बढ़ गया है। उसके पांच मैच में चार अंक ही है। वहीं, नेट रनरेट भी काफी नीचे -0.400 है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी मैचों में जीत हासिल करनी होगी और साथ ही नेट रनरेट में सुधार करना पड़ेगा।
जानें पिछले पांच दिनों में क्या हुआ?
| तारीख |
मैच नतीजा |
जगह |
| 21 अक्तूबर |
श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया |
लखनऊ |
| 21 अक्तूबर |
दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया |
मुंबई |
| 22 अक्तूबर |
भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया |
धर्मशाला |
| 23 अक्तूबर |
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया |
चेन्नई |
| 24 अक्तूबर |
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया |
मुंबई |
| 25 अक्तूबर |
ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया |
नई दिल्ली |
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड
- फोटो : अमर उजाला