फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: PCB से विवाद या कुछ और? होटल जाकर खाने की जगह PAK खिलाड़ियों ने फूड डिलीवरी एप से मंगवाई बिरयानी और कबाब

Tue, 31 Oct 2023 11:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पाकिस्तान की टीम अब तक जिस भी शहर में खेलने गई है, वहां पर जाकर वहां के मशहूर होटल में उन्होंने खाने का आनंद उठाया था। हालांकि, कोलकाता में टीम बाहर खाने नहीं गई, बल्कि फूड डिलीवरी एप से खाना ऑर्डर किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच समेत चार मुकाबले गंवा चुकी पाकिस्तान की टीम और खिलाड़ियों को काफी विवाद का सामना करना पड़ रहा है। खबरें तो यह भी आ रही हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम से बात नहीं कर रहे हैं और उनका कॉल नहीं उठा रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान की टीम कोलकाता पहुंच चुकी है जहां उसे मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलना है। 
विज्ञापन

कोलकाता में फूड डिलीवरी एप से मंगवाया खाना

पाकिस्तान की टीम अब तक जिस भी शहर में खेलने गई है, वहां पर जाकर वहां के मशहूर होटल में उन्होंने खाने का आनंद उठाया था। हालांकि, कोलकाता में टीम बाहर खाने नहीं गई, बल्कि फूड डिलीवरी एप से खाना ऑर्डर किया। उन्होंने टीम होटल में सबके साथ खाने को स्किप किया और कोलकाता के मशहूर रेस्तरां से बिरयानी, कबाब और चाप मंगवाकर खाया। 

होटल डायरेक्टर ने कही यह बात

उस रेस्तरां के डायरेक्टर ने कहा कि शुरुआत में उन्हें नहीं पता था कि यह ऑर्डर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का है, लेकिन उन्हें बाद में पता चल गया। उन्होंने कहा कि कोलकाता में बिरयानी की अपनी शैली है जो पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। डायरेक्टर ने कहा, 'यह ऑर्डर ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म के जरिए आया। उन्होंने तीन व्यंजन ऑर्डर किए जो बिरयानी, कबाब और चाप थे। उन्होंने रविवार शाम सात बजे के बाद इसे ऑर्डर किया। मुझे आशा है कि उन्हें भोजन पसंद आया होगा। 

वसीम अकरम ने की थी आलोचना

पाकिस्तानी टीम ने भले ही कोलकाता के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया हो, लेकिन उनकी खानपान की आदतों की किसी और ने नहीं बल्कि पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कड़ी आलोचना की है। अकरम ने अफगानिस्तान से हार के बाद मैदान पर सुस्त होने के लिए टीम की आलोचना की थी। पाकिस्तान के एक स्पोर्ट्स चैनल पर मैच के बाद अकरम ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि टीम हर दिन आठ-आठ किलो मीट खा रही है।

विज्ञापन

पाकिस्तान का अगला मुकाबला बांग्लादेश से

पाकिस्तान की टीम विश्व कप से लगभग बाहर हो गई है और अभी चार हार और दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। कोलकाता में उनका सामना अंक तालिका में नौवें नंबर पर मौजूद बांग्लादेश से है। इसके बाद टीम चार नवंबर को बंगलूरू में न्यूजीलैंड और 11 नवंबर को कोलकाता में ही इंग्लैंड से भिड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें