फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के टिकटों की बिक्री आज से 

Thu, 21 Feb 2019 12:48 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से आठ मार्च 2020 के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के टिकट टूर्नामेंट शुरू होने से एक साल पहले गुरुवार से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन

 
आईसीसी ने कहा कि क्रिकेट प्रशंसक फाइनल सहित महिलाओं के सभी 23 मैचों के टिकट टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट टी20वर्ल्डकप.काम से खरीद सकते हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में खेला जाएगा। 

सेमीफाइनल पांच मार्च को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर और फाइनल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमसीजी पर होगा। दुनिया की चोटी की दस टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी जिनके बीच ऑस्ट्रेलिया के छह शहरों में मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें