फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC वन-डे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने बनाई बढ़त

Thu, 21 Feb 2019 12:47 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

भारत आईसीसी की नयी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बना हुआ है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 की जीत से न्यूजीलैंड फिर से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। आईसीसी की बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड 126 अंकों के साथ पहले और भारत (122 अंक) दूसरे स्थान पर है। इन दोनों के बाद न्यूजीलैंड (112) का नंबर आता है।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड इससे पहले भारत से पांच मैचों की सीरीज 1-4 से गंवाने के कारण चौथे स्थान पर खिसक गया था। उसे बांग्लादेश के खिलाफ जीत से एक अंक मिला और अब वह दक्षिण अफ्रीका (111 अंक) को पीछे छोड़ने में सफल रहा।

बांग्लादेश को तीन अंकों का नुकसान हुआ और उसके अब 90 अंक हैं लेकिन वह सातवें स्थान पर बना हुआ है। पाकिस्तान (102) और आस्ट्रेलिया (100) क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं। बता दें कि वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें