गत चैंपियन भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पलड़ा भारी नजर आता है। सितंबर में भारतीय टीम ने उन्हें मात दी थी। अंडर-19 विश्व कप में पिछली बार दो साल पहले भारत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 203 रन से रौंदा था। अंडर-19 स्तर पर हुए मुकाबलों की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए हैं।
भारत ने 14 और पाकिस्तान ने आठ बार जीत हासिल की। एक मैच टाई हुआ था। पिछले साल सितंबर में एशिया कप में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला हुआ था। बावजूद इसके भारतीय टीम को पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए अपना श्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा।