फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Rankings: अश्विन की बादशाहत कायम, बुमराह को भी हुआ फायदा; बल्लेबाजों में शीर्ष-10 में सिर्फ एक भारतीय

Wed, 31 Jan 2024 06:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो में शीर्ष 10 में अश्विन और बुमराह के अलावा तीसरे भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा हैं। वह छठे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
अश्विन-बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि हमवतन जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की 28 रन की हार के दौरान मैच में छह विकेट चटकाने वाले अश्विन के 853 रेटिंग अंक हैं, जबकि आधा दर्जन विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बुमराह एक पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, टेस्ट बल्लेबाजों की शीर्ष-10 की रैंकिंग में भारत का सिर्फ एक खिलाड़ी है। 
विज्ञापन

जडेजा भी शीर्ष 10 में शामिल

रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो में शीर्ष 10 में अश्विन और बुमराह के अलावा तीसरे भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा हैं। वह छठे स्थान पर काबिज हैं। जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। हालांकि, उन्हें इंग्लैंड के जो रूट से कड़ी चुनौती मिल सकती है जो हैदराबाद टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने के साथ ही चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अगर इंग्लैंड का यह दिग्गज गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखता है तो जडेजा को इस सीरीज में ही पीछे छोड़ सकता है।


आईसीसी टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग (फोटो क्रेडिट: ICC)

रूट ऑलराउंडरों की सूची में टॉप-5 में

जो रूट - फोटो : BCCI
रूट को मुख्य रूप से उनके बल्लेबाजी कौशल के लिए जाना जाता है, जबकि 33 साल के इस तेज गेंदबाज ने हैदराबाद टेस्ट में पांच विकेट चटकाए थे। उन्होंने दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए पहला ओवर भी फेंका था। पांच विकेट ने रूट को टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में एक नई करियर-बेस्ट रेटिंग पर पहुंचा दिया है। रूट ऑलराउंडरों में अश्विन और शाकिब-अल-हसन से पीछे हैं, जबकि अक्षर पटेल एक पायदान गिरकर छठे स्थान पर खिसक गए हैं।


आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर्स रैंकिंग (फोटो क्रेडिट: ICC)

कोहली बल्लेबाजों में शीर्ष-10 में

राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बल्लेबाजों में शीर्ष-10 में एकमात्र भारतीय विराट कोहली हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट से बाहर होने के बावजूद कोहली की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हुआ और वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, हैदराबाद में इंग्लैंड को मैच जिताने वाले ओली पोप 20 स्थान की छलांग के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गए। पोप ने दूसरी पारी में 196 रन बनाकर भारत को हैरान कर दिया था।


आईसीसी टेस्ट बैटर्स रैंकिंग (फोटो क्रेडिट: ICC)

पोप को भी हुआ फायदा

ओली पोप - फोटो : बीसीसीआई
पोप के इंग्लैंड टीम के साथी बेन डकेट ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया और भारत के खिलाफ 35 और 47 रन की पारी खेलने के बाद पांच पायदान के फायदे के साथ 22वें स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा गाबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक के बाद दो स्थान के सुधार के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के तीन गेंदबाजों को फायदा

शमर जोसेफ - फोटो : West Indies Cricket
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज के तीन तेज गेंदबाजों ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया। केमार रोच दो स्थान ऊपर 17वें, अल्जारी जोसेफ चार स्थान ऊपर 33वें और गाबा में प्लेयर ऑफ द मैच रहे शमर जोसेफ 42 स्थान के फायदे के साथ 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच दो फरवरी से विशाखापत्तनम में सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें