फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20I Rankings: टी20 रैंकिंग में बाबर आजम का दबदबा बरकरार, विराट कोहली के एक और रिकॉर्ड को तोड़ा

Wed, 29 Jun 2022 10:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाबर को भले ही सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक माना जाए या नहीं, लेकिन वह अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं और जीत दिला रहे हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका फॉर्म शानदार रहा है। पाकिस्तान के कप्तान ने आईसीसी रैंकिंग में अपना दबदबा बरकार रखा है।
विज्ञापन
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्ले से शानदार फॉर्म के कारण सबसे चर्चित क्रिकेटर हैं। क्रिकेट पंडित तो यहां तक कह रहे हैं कि जिस तरह के फॉर्म में बाबर हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि तीनों फॉर्मेट में मौजूदा समय में वह सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। बाबर को अब विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट के साथ गिना जा रहा है। इन पांचों को फैब-5 कहा जा सकता है।
विज्ञापन


बाबर को भले ही सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक माना जाए या नहीं, लेकिन वह अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं और जीत दिला रहे हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका फॉर्म शानदार रहा है। पाकिस्तान के कप्तान ने आईसीसी रैंकिंग में अपना दबदबा बरकार रखा है। ताजा रैंकिंग में बाबर ने टी20 में शीर्ष पर काबिज है। इससे उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
विज्ञापन

बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
बाबर सबसे ज्यादा दिनों तक शीर्ष पर रहने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कोहली के 1013 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आईसीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "पाकिस्तान के कप्तान ने ताजा जारी टी20 और वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने हाल ही में दावा किया है कि वह तीनों फॉर्मेट में शीर्ष पर होंगे।"



बाबर के साथी और पिछले साल के आईसीसी टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले मोहम्मद रिजवान रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय ईशान किशन हैं। ईशान फिलहाल सातवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में अपने अच्छे प्रदर्शन के बाद किशन शीर्ष 10 में शामिल हुए और आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बेहतर प्रदर्शन किया। भारत के केएल राहुल 17वें, रोहित शर्मा 19वें, श्रेयस अय्यर 20वें और कोहली 21वें पायदान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें