फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: बांग्लादेश के खिलाफ घातक गेंदबाजी का अर्शदीप को मिला फायदा, हार्दिक पांड्या ने भी लगाई छलांग

Wed, 09 Oct 2024 04:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक विकेट और 39 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब उन्हें चार स्थानों का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या-अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में घातक गेंदबाजी का फायदा मिला है। बुधवार को आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में युवा गेंदबाज ने शीर्ष 10 में जगह बना ली है। अपने अब तक के टी20 करियर में वह पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुए हैं। वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी आईसीसी की टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

अर्शदीप ने लगाई लंबी छलांग
रविवार (छह अक्तूबर) को ग्वालियर में खेले गए पहले मुकाबले में 25 वर्षीय गेंदबाज ने कुल तीन विकेट चटकाए थे। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत ही भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की थी। अब उन्हें इस दमदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वह आठ स्थानों के फायदे के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह 16वें स्थान पर थे। 

बिश्नोई को हुआ नुकसान
पुरुषों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अर्शदीप इकलौते भारतीय हैं। इंग्लैंड के आदिल रशीद 721 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। दूसरे और तीसरे पायदान पर क्रमश: अकील हुसैन और राशिद खान हैं। वहीं, रवि बिश्नोई को नुकसान हुआ है। वह आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान के साथ 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मौका नहीं मिला था।

शीर्ष तीन में पहुंचे पांड्या
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक विकेट और 39 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब उन्हें चार स्थानों का फायदा हुआ है। इसी के साथ वह आईसीसी की टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 216 अंक हैं। अक्षर पटेल 11वें स्थान पर काबिज हैं। वहीं, इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और नेपाल के दीपेंद्र सिंह आरे क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। 
विज्ञापन

सूर्या दूसरे स्थान पर काबिज
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की ताजा टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। भारतीय बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ महज 14 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रनों की दमदार पारी खेली थी। पहला मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम ने इस सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम की नजर दूसरे मुकाबले पर है। दोनों के बीच यह मैच दिल्ली में नौ अक्तूबर को खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें