फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: नीदरलैंड्स के स्टार ऑलराउंडर रियान टेन डोइशे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Sat, 23 Oct 2021 12:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीदरलैंड्स के टी-20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद हरफनमौला खिलाड़ी रियान टेन डोइशे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी नीदरलैंड्स की टीम श्रीलंका के खिलाफ औपचारिक मैच खेलने उतरी। लेकिन रियान इस मैच में नहीं खेले। 
विज्ञापन
रयान टेन डोइशे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम को शुक्रवार को दोहरा झटका लगा। श्रीलंका के खिलाफ क्वालीफ़ायर मुकाबले में यह टीम टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे न्यूनतम स्कोर (44) पर ऑलआउट हो गई और करारी हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुई। इसके बाद टीम के स्टार ऑलराउंडर रियान टेन डोइशे ने संन्यास के ऐलान कर सभी को झटका दिया।

विज्ञापन


नीदरलैंड्स के टी-20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद हरफनमौला खिलाड़ी रियान टेन डोइशे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी नीदरलैंड्स की टीम श्रीलंका के खिलाफ औपचारिक मैच खेलने उतरी। लेकिन रियान इस मैच में नहीं खेले। 

उन्होंने क्रिकेट नीदरलैंड्स द्वारा जारी बयान में कहा , 'यह कठिन दौरा था लेकिन टीम का हिस्सा रहकर अच्छा लगा। इस टीम का पेशेवरपन और प्रतिबद्धता प्रेरक है। मैं खिलाड़ियों, कोचों और क्रिकेट संघ के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।'
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में जन्मे टेन डोइशे ने श्रीलंका के खिलाफ 2006 में एम्सटेलवीन में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 33 वनडे में 1541 रन बनाए जबकि 24 टी-20 में 533 रन जोड़े। उन्होने 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 119 और आयरलैंड के खिलाफ 106 रन बनाए थे।

मैच की बात करें तो शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। नीदरलैंड्स की टीम 10 ओवर ही खेल पाई और महज 44 रन पर ढेर हो गई। उसके 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। श्रीलंका ने इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें