श्रीलंका के गेंदबाजी कोच नुवान जोयसा को आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के आरोपों में निलंबित कर दिया है। इससे राजनीतिक संकट से घिरे देश की नुश्किलें और बढ़ गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जोयसा पर मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों को नतीजों पर असल डालने के लिए प्रेतित करने के आरोप लगे हैं।
आईसीसी ने नुवान जोयसा पर कार्रवाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उनकी तरफ से ये बताया गया है कि एंटी करप्शन की धारा- 2.1.2, 2.1.4, 2.4.4 का उल्लंघन करने के आरोपों में ये निर्णय लिया गया है। बता दें कि इन नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय मैच का नतीजा फिक्स करना, खेल में बाधा पहुंचाना।
अन्य खिलाड़ियों को मैच के दौरान गलत गतिविधियों में शामिल होने के लिए लुभाना , गलत गतिविधियों में लिप्त लोगों द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट को समय रहते नहीं देना आदि शामिल हैं।
बता दें कि है कि नुवान ने श्रीलंका की तरफ से साल 1997 से 2007 तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 30 टेस्ट मैच, 95 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं।