फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 World Cup: आईसीसी ने जारी किया आधिकारिक एंथम 'लीव द गेम', थ्री-डी इफेक्ट्स के साथ दिखी खिलाड़ियों की जुगलबंदी

Thu, 23 Sep 2021 04:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। इसी बीच आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक एंथम भी रिलीज कर दिया है। 
विज्ञापन
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : screengrab from twitter@T20worldcup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी बीच आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक एंथम भी रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन


एंथम का नाम 'लीव द गेम' है और इसका संगीत निर्देशन भारत के अमित त्रिवेदी ने किया है। इस एनिमेटेड वीडियो फिल्म में दुनियाभर के युवा दर्शकों को दिखाया गया है। इसके अलावा इसमें कई स्टार क्रिकेटरों को भी शामिल किया गया है। 

इस वीडियो में मेजबान देश भारत और उसके कप्तान विराट कोहली खिलाड़ियों के ग्रुप के नेतृत्व करते दिख रहे हैं। इसमें कैरेबियाई कप्तान कीरोन पोलार्ड, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और अफगानी स्टार राशिद खान भी शामिल हैं। इस फिल्म में थ्री-डी और टू-डी इफेक्ट्स, दोनों का इस्तेमाल किया गया है। इसे दुनियाभर में आईसीसी के प्रायोजकों के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। 
विज्ञापन




बता दें कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन  यूएई और ओमान में 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक किया जाएगा। भारतीय टीम इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ ग्रुप मुकाबले से करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें