इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आज दोपहर टी-20, टेस्ट और वनडे रैंकिंग जारी की। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के बाद केएल राहुल और विराट कोहली को नुकसान उठाना पड़ा है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में 52 गेंदों में 92 रन बनाने वाले डेवन कॉनवे जबरदस्त उछाल मारते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली पांचवें और केएल राहुल छठे स्थान पर हैं।
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अंतिम मैच में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, उन्हें नौ पायदान का फायदा हुआ है जिससे वह 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं जो सितंबर 2017 में उनके 10वें स्थान के बाद सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। शार्दुल ठाकुर ने इसी मैच में 67 रन देकर चार विकेट चटकाए थे जिससे वह 93वें से 80वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चार पायदान का फायदा हुआ जिससे वह 24वें स्थान पर पहुंच गए।
दूसरे वनडे में 52 गेंद में 99 रन बनाए थे और वह ऑलराउंडर में दूसरे स्थान पर हैं जबकि जॉनी बेयरस्टो ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 796 रेंटिंग अंक से अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है। मोईन अली नौ पायदान के फायदे से गेंदबाजी सूची में 46वें स्थान पर पहुंच गए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय ताजा रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में राहुल और कोहली दोनों को एक पायदान का नुकसान हुआ जिससे दोनों क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर खिसक गए हैं।
कोई भी भारतीय गेंदबाजों और ऑलराउंडर सूची में शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। टेस्ट रैंकिंग में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के बाद दूसरा स्थान कायम रखा है। ऑलराउंडर सूची में रविंद्र जडेजा तीसरे और अश्विन चौथे स्थान पर काबिज हैं।