फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC PLAYER OF THE MONTH: आसिफ और डेलानी बने अक्तूबर माह के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Wed, 10 Nov 2021 02:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

डेलानी ने टीम की अपनी साथी गैबी लुईस और जिंबाब्वे की मेरी आन मुसोंडा को पीछे छोड़ा। आसिफ ने मौजूदा टी20 विश्व कप के दौरान तीन मैचों में 52 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 273.68 रहा। 
विज्ञापन
आसिफ अली और डेलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बैटर आसिफ अली और आयरलैंड की ऑलराउंडर लारा डेलानी को अक्तूबर महीने के लिए आईसीसी का क्रमश: सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया। आसिफ ने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और नामीबिया के डेविड वीसे पछाड़ा। 
विज्ञापन


डेलानी ने टीम की अपनी साथी गैबी लुईस और जिंबाब्वे की मेरी आन मुसोंडा को पीछे छोड़ा। आसिफ ने मौजूदा टी20 विश्व कप के दौरान तीन मैचों में 52 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 273.68 रहा। 

आसिफ की 12 गेंद में नाबाद 27 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया। लेकिन अगले मैच ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम दो ओवर में 24 रन की जरूरत थी और आसिफ ने 19वें ओवर में चार छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें